Get App

Shriram City ने 27 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय की

Shriram City के बोर्ड ने इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 मार्च, 2022 तय कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2022 पर 3:10 PM
Shriram City ने 27 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय की
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2022 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है

Shriram City interim dividend : श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस ने ऐलान किया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में प्रति शेयर 27 रुपये (फेस वैल्यू का 270 फीसदी) के दूसरे अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का ऐलान किया, जो वित्त वर्ष 2021-22 के लिए है।

कंपनी के बोर्ड ने इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने के लिए रिकॉर्ड डेट 17 मार्च, 2022 तय कर दी है। इसमें स्रोत पर कर की कटौती (TDS) भी की जा सकती है, अगर कोई बनता है।

25 मार्च तक डिविडेंड का हो जाएगा भुगतान

श्रीराम सिटी ने कहा, “दूसरा अंतरिम डिविडेंड (interim dividend) का 25 मार्च, 2022 को या उससे पहले भुगतान/ डिसपैच किया जाएगा। यह 10 रुपये के पहले अंतरिम डिविडेंड से अलग है। पहले डिविडेंड का ऐलान 27 अक्टूबर, 2021 को हुई बोर्ड बैठक में किया गया था और इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स को 24 नवंबर, 2021 को इसका भुगतान कर दिया गया था।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें