वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित करने का सीजन शुरू हो गया है। कुछ कंपनियों ने नतीजे घोषित कर दिये हैं। निवेशकों की निगाहें नतीजों के पहले उसके प्रिव्यू पर भी लगी रहती हैं। अब स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों के नतीजे भी घोषित होने वाले हैं। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। मनीकंट्रोल द्वारा किये पोल के मुताबिक बेहतर रियलाइजेशन और अच्छे वॉल्यूम के चलते कंपनियों के नतीजे बेहतर रह सकते हैं।
तिमाही के दौरान इस सेक्टर में मजबूत मांग देखने को मिली क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था लगातार लॉकडाउन का असर कम हो रहा है। हालांकि तिमाही की शुरुआत में COVID-19 के ओमीक्रॉन वैरियेंट के फैलाव से कुछ चिंताएं भी पैदा हुई हैं।
वहीं वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों की इनपुट लागतों में उछाल आया। विश्लेषकों कहा कि ज्यादातर कंपनियां कुछ प्रोडक्ट्स के मामले में बाजार में दबदबा रखने के कारण ग्राहकों को बढ़े दामों पर अपने प्रोडक्ट बेचने में सफल रही थीं।
ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी शेयर्स एंड सिक्योरिटीज (KRChoksey Shares and Securities) को उम्मीद है कि मिश्रित उत्पादों के कारण वॉल्यूम में वृद्धि और कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से चौथी तिमाही में कंपनियों की आय में 28.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिल सकती है।
केआर चोकसी ने नोट में कहा, "Q4FY22 के दौरान एंड यूजर्स इंडस्ट्रीज की मांग में तेजी आने से केमिकल कंपनियों के वॉल्यूम बढ़ने से कंपनियों को फायदा होगा।"
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) को उम्मीद है कि सालाना आधार पर मार्च तिमाही में स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों का शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ेगा।
Sharekhan ने कहा, "मजबूत मांग का माहौल, वैश्विक बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि और क्षमताओं के विस्तार की कैपेक्स योजना भारतीय स्पेशियालिटी केमिकल सेक्टर के लिए मध्यम से लंबी अवधि के ग्रोथ ला सकती है। हालांकि उच्च लागत पर निकट अवधि में चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
एसआरएफ (SRF) को मार्च तिमाही में आय और ऑपरेटिंग मुनाफे में वृद्धि की उम्मीद है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities ) को उम्मीद है कि कंपनी की आय में सालाना आधार पर 37 प्रतिशत और मुनाफे में 59 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।
कोटक इक्विटीज (Kotak Equities) का मानना है कि नवीन फ्लोरीन (Navin Fluorine) की आय सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़ सकती है। जबकि इसका शुद्ध मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ सकता है। Kotak Equities ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि पीक सीजन के कारण रेफ्रिजरेंट की आय में वृद्धि होगी। मजबूत मांग के कारण स्पेशियालिटी केमिकल्स की आय में वृद्धि होगी। वहीं inorganic fluorides की आय में कमी देखने को मिलेगी।"
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)