Stock Market Today News : आज इंट्राडे में एविएशन स्टॉक Spicejet और टेक टूर ऑपरेटर EaseMyTrip के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। इन दोनों कंपनियों ने थाइलैंड में पैसेंजर टिकट की बिक्री,प्रमोशन और इससे जुड़ी दूसरी सेवाओं के लिए एक करार किया है। यह करार 1 सितंबर 2022 से लागू होगा।
EaseMyTrip ने Spicejet के साथ यह करार थाइलैंड स्थित अपनी सब्सिडियरी कंपनी EaseMyTrip Thai के जरिए किया है। इससे थाइलैंड के बाजार में इन दोनों कंपनियों की पैठ मजबूत होगी। इस खबर के चलते आज यह दोनों शेयर जोश में है।
फिलहाल 11.55 बजे के आसपास एनएसई पर Spicejet के शेयर 2.55 रुपये यानी 5.42 फीसदी की बढ़त के साथ 49.60 रुपये पर नजर आ रहा है। आज यह शेयर 47.30 रुपये पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में यह 47.05 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 12,900,855 शेयरों पर नजर आ रहा है। स्टॉक का दिन का लो 47.00 रुपये का और दिन का हाई 51.35 रुपये का है। इसका 52 वीक हाई 87.30 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 34.75 रुपये पर है।
वहीं EaseMyTrip के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर EaseMyTrip के शेयर 6.80 रुपये यानी 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 421.50 रुपये पर नजर आ रहा है। आज यह शेयर 421.00 रुपये पर खुला था। वहीं कल के कारोबार में यह 414.65 रुपये पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 2,457,261 शेयरों पर नजर आ रहा है। स्टॉक का दिन का लो 417.00 रुपये का और दिन का हाई 434.45 रुपये का है। इसका 52 वीक हाई 476.50 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 51.13 रुपये पर है।
ऐसा पहली बार है जब EaseMyTrip Thai ने Spicejet के साथ इस तरह का कोई करार किया है। यह 2 साल के लिए किया गया स्ट्रैटजिक करार है। इससे थाइलैंड के बाजार में दोनों कंपनियों को अपना विस्तार करने में सहायता मिलेगी। इस करार के तहत EaseMyTrip को थाइलैंड में स्पाइसजेट के टिकट बेचने का एक्सक्लूजिव राइट होगा।