Get App

SpiceJet Q3 results: एक साथ दो तिमाहियों के नतीजे हुए जारी, जुलाई तिमाही में 441 करोड़ का घाटा, दिसंबर में फायदे में आई कंपनी

SpiceJet Q3 results: स्पाइसजेट लिमिटेड ने 26 फरवरी को जारी किये गये दो तिमाहियों के नतीजों में जुलाई-सितंबर अवधि के लिए शुद्ध घाटा 441.7 करोड़ रुपये दर्ज किया। जबकि अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए 25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन ने 25 फरवरी को देर रात समाप्त हुई बोर्ड बैठक के बाद नतीजों की घोषणा की

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:04 AM
SpiceJet Q3 results: एक साथ दो तिमाहियों के नतीजे हुए जारी, जुलाई तिमाही में 441 करोड़ का घाटा, दिसंबर में फायदे में आई कंपनी
SpiceJet ने Q3FY25 में 12.67 लाख यात्रियों को ढोया, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 3 प्रतिशत थी। Q2FY25 में, 9.69 लाख यात्रियों को ढोया। जिसकी बाजार हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत थी

SpiceJet Q3 results: स्पाइसजेट लिमिटेड ने 26 फरवरी को जुलाई-सितंबर अवधि के लिए शुद्ध घाटा 441.7 करोड़ रुपये और अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए 25 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। नकदी संकट से जूझ रही एयरलाइन ने 25 फरवरी को देर रात समाप्त हुई बोर्ड बैठक के बाद एक साथ दो तिमाहियों के नतीजों की घोषणा की। चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह (chairman and managing director Ajay Singh) ने एक बयान में कहा, "एक दशक में पहली बार, कंपनी की नेटवर्थ सकारात्मक हो गई। यह एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन जो हमारी टर्नअराउंड रणनीति की सफलता को रेखांकित करता है। अतीत को हमनें पीछे छोड़ दिया है और हम अब स्पाइसजेट के लिए एक मजबूत, अच्छा भविष्य बनाने पर दृढ़ता से फोकस कर रहे हैं।"

गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने 2023-24 (FY24) की तीसरी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा और FY24 की दूसरी तिमाही में 431.54 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

Q2FY25 और Q3FY25 दोनों का रेवन्यू क्रमशः 817.12 करोड़ रुपये और 1,140.66 करोड़ रुपये रहा। जो कि Q2FY24 में देखे गए 1,425.29 करोड़ रुपये और Q3FY24 में 1,756.6 करोड़ रुपये से कम है।

पैसेंजर लोड फैक्टर रहा 87 प्रतिशत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें