बाजार में कल मुनाफे का मंगलवार रहा। दिग्गजों के साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। मेटल, बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी रही। निफ्टी में 23 सितंबर के बाद सबसे बड़ी तेजी दिखी।
सेंसेक्स 887 प्वाइंट चढ़कर 57,634 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 264 प्वाइंट चढ़कर 17,177 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी बैंक 883 प्वाइंट चढ़कर 36,618 पर बंद होने में कामयाब रहा। मिडकैप 419 प्वाइंट चढ़कर 30,283 पर बंद हुआ।
ऐसे में आज के कारोबार में खबरों वाले इन शेयरों पर भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है। जहां खबरों के दम पर आपकी कमाई हो सकती है। तो आइए डालते है एक नजर आज के चर्चित स्टॉक पर। जिनपर भरपूर एक्शन देखने को मिल सकता है।
RIL ने Abu Dhabi की केमिकल कंपनी TA'ZIZ से करार किया है। पेट्रो केमिकल प्लांट लगाने के लिए करार किया है। करार के तहत दोनों कंपनियां $2 Billion निवेश करेगी। प्लांट से Chlor-Alkali, EDC, PVC का उत्पादन होगा।
एंकर इन्वेस्टर्स का लॉक-इन आज खत्म होगा। इश्यू प्राइस 1125 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
18 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 15 दिसंबर तय किया है। Hind Zinc डिविडेंड पर 7605 करोड़ रुपये खर्च करेगी। Vedanta को 4938 करोड़ रुपये, सरकार को 2250 करोड़ रुपये मिलेंगे। Vedanta के शेयरहोल्डर्स को 13.2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड संभव है।
Prakash Industries पर फोकस
Prakash Industries ने कोल इंडिया के साथ करार किया है। कैप्टिव पावर प्लांट के लिए लॉन्ग टर्म कोल सप्लाई का करार किया है।
यूरोप, UK में पतंजलि के प्रोडक्ट वितरण के लिए करार किया है।
बोर्ड बैठक में शेयर विभाजन पर विचार संभव है।
बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार संभव है।
सालाना आधार पर नवंबर में स्टील उत्पादन 10% बढ़कर 6.74 लाख टन रहा है। नवंबर में कुल बिक्री 5% घटकर 5.39 लाख टन रही है। वहीं भारतीय रेल से Rakes की मांग घटने से बिक्री पर असर पड़ा है। नवंबर कुल बिक्री में 15% हिस्सा एक्सपोर्ट से रहा है।
कंपनी की सब्सिडियरी ने Indonesia में कामकाज शुरू किया है।
इथेनॉल उत्पादन के लिए बायोसिरप प्रोडक्ट के पेटेंट की घोषणा की है। गन्ने के जूस के प्रोसेस के लिए बायोसिरप का इस्तेमाल होगा।