Get App

कमजोर बाजार में भी दिखाया दमखम, ट्रेंड के उलट 12% तक मजबूत हुए ये शेयर

महिंद्रा लाइफस्टाइल डेवलपर्स और मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी जैसे शेयरों के बारे में अच्छी खबर मिली, जो बाजार में कमजोरी के बावजूद 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। हालांकि, रियल्टी इंडेक्स में 2.99 फीसदी की गिरावट रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2022 पर 4:26 PM
कमजोर बाजार में भी दिखाया दमखम, ट्रेंड के उलट 12% तक मजबूत हुए ये शेयर
बीएसई एसएंडपी सेंसेक्स (BSE S&P Sensex) 1,457 अंक कमजोर होकर 52,846 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 427 अंक गिरकर 15,774 पर बंद हुआ

कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते सोमवार, 13 जून को भारतीय शेयर बाजारों में 3 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में महंगाई में बढ़ोतरी के चलते फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इनवेस्टर्स सोमवार को आने वाले महंगाई के आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं।

सभी इंडेक्स में दिखी गिरावट

बीएसई एसएंडपी सेंसेक्स (BSE S&P Sensex) 1,457 अंक कमजोर होकर 52,846 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 427 अंक गिरकर 15,774 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) और निफ्टी स्मालकैप (Nifty Smallcap 100) में लगभग 3 फीसदी की गिरावट रही।

बिकवाली की मार इतनी तगड़ी थी कि बैंक, मेटल्स और रियल्टी सहित कोई भी इंडेक्स गिरावट से अछूता नहीं है। कई शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए। इंडेक्स के प्रमुख शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में गिरावट से इक्विटी मार्केट्स पर दबाव बढ़ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें