Get App

Stock Market में क्या मंदी की हो रही है शुरुआत? विजय केडिया ने बताया बाजार का मूड

मार्केट एक्सपर्ट विजय केडिया ने कहा, कोई नहीं जानता कि बुल और बियर मार्केट क्या है? हर कोई अपनी पोजिशंस और अपने पोर्टफोलियो के प्रदर्शन के आधार पर इसका वर्णन कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2022 पर 2:04 PM
Stock Market में क्या मंदी की हो रही है शुरुआत? विजय केडिया ने बताया बाजार का मूड
विजय केडिया ने इनवेस्टर्स को सलाह दी है कि पहले स्टॉक्स को देखिए, फिर उसके आधार पर अपनी पोजिशन लीजिए

Stock Market : क्या वर्तमान में शेयर बाजार में जारी गिरावट बुल मार्केट का महज एक पड़ाव है? या हम मंदी के बाजार (bear market) के एक किनारे पर खड़े हैं? यह बहस एक हाथी और छह अंधे लोगों की कहानी की याद दिलाती है, जो हाथी के आकार का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं। स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट विजय केडिया ने इकोनॉमिक टाइम्स के लिए लिखे लेख में यह बात कही।

केडिया ने कहा, कोई नहीं जानता कि बुल और बियर मार्केट क्या हैं। हर कोई अपनी पोजिशंस और अपने पोर्टफोलियो के प्रदर्शन के आधार पर इसका वर्णन करता है।

कुछ ब्लूचिप्स हाल के हाई से 20-25 फीसदी नीचे

उदाहरण के लिए, कुछ ब्लूचिप अपने हाल के उच्चतम स्तरों से 20-25 फीसदी टूट चुके हैं। यहां तक कि अच्छी सीमेंट कंपनियों के शेयर भी अपने हाल के हाई से 20-30 फीसदी नीचे हैं। जिनकी ऐसे स्टॉक्स में पोजिशंस हैं, वे सोच रहे होंगे कि यह एक सामान्य बुल मार्केट है जहां 20-30 फीसदी की प्रतिक्रिया सामान्य बात है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें