Dalal Street Week Ahead : अगले हफ्ते बाजार में सौदे की कर रहे तैयारी तो इन 10 फैक्टर्स पर रखें नजर

India VIX : उतार-चढ़ाव 20 के स्तरों के नीचे खासा कम हुआ है, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है। India VIX साप्ताहिक आधार पर यह 21.3 से गिरकर 18.44 पर आ गया है, जो इस साल 10 फरवरी के बाद का निचला स्तर है

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार वैश्विक ट्रेंड के पीछे चल रहे हैं और रूस-यूक्रेन के मोर्चे पर पॉजिटिव घटनाओं से आगे और मजबूती आ सकती है

Dalal Street Week Ahead : 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह बाजार के लिए शानदार रहा। वॉलेटिलिटी में कमी, तेल की कीमतों में नरमी, FII की खरीदारी, औद्योगिक गतीविधियों में रफ्तार और यूक्रेन-रूस क्राइसेस (Ukraine-Russia crisis) से जुड़ी कई पॉजिटिव खबरें आने से बेंचमार्क इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,914 अंक बढ़कर 59,277 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 517 अंक मजबूत होकर 17,670 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स में 3-3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, बाजार वैश्विक ट्रेंड के पीछे चल रहे हैं और रूस-यूक्रेन के मोर्चे पर पॉजिटिव घटनाओं से आगे और मजबूती आ सकती है। उन्होंने कहा, “कुछ कंपनियों के नतीजे बेहतर आने से शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, हालांकि 17,800-18,100 का जोन छूने के लिए बैंकिंग सेक्टर का योगदान अहम होगा।”

अगले हफ्ते के लिए ये हैं 10 अहम फैक्टर :


आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी

RBI Monetary Policy : मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच होनी है। व्यापक स्तर पर एक्सपर्ट्स को लगता है कि दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम है। हालांकि ज्यादातर केंद्रीय बैंक दरें बढ़ा चुके हैं। सैमको सिक्योरिटीज की हेड (इक्विटी रिसर्च) येशा शाह ने कहा, “महंगाई की तुलना में RBI की प्राथमिकता ग्रोथ है। युद्ध के चलते हालात बदले हैं और इसलिए घरेलू डिमांड बढ़ाने की जरूरत है। सरकार के बजट में उधारी बढ़ाने को समर्थन से आरबीआई की उलझन बढ़ गई है।”

यूक्रेन-रूस संकट

Ukraine-Russia Crisis : जिओपॉलिटिकल क्राइसिस (geopolitical crisis) का घटना बाजारों के लिए बड़ी राहत है। यूक्रेन-रूस शांति वार्ताओं में सकारात्मक घटनाक्रम दिख रहे हैं। हालांकि, ब्रिटेन की मिनिस्ट्री ने कहा कि रूस की हवाई गतिविधियां अब दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में बढ़ रही हैं। खबरों से संकेत हैं कि तुर्की में हुई शांति वार्ता में कुछ प्रगति दिख रही है।

करीब 100 स्मॉलकैप्स में आई 10-25% की तेजी, उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में बाजार में दिखी रैली

तेल की कीमतें

Oil Prices : तेल की कीमतों में नरमी से पिछले हफ्ते बाजार में रैली रही। अब अगर यह 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहता है तो यह भारत जैसे आयातक देशों के लिए राहत की बात होगी। इससे बाजार को भी खासा सपोर्ट मिल सकता है। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 104.4 डॉलर प्रति बैरल पर है, जो साप्ताहिक आधार पर 13.5 फीसदी कमजोर हुआ है। चीन में लॉकडाउन के चलते मांग संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं।

एफआईआई का रुझान

FII Flow : अक्टूबर, 2021 से जारी विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बाद उनकी खरीदारी में दिलचस्पी लौटती दिख रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि खरीदारी जारी रहती है तो आने वाले दिनों में बाजार आसानी से 18,000 का स्तर पार कर सकता है। FII ने वीकली आधार पर 5,590 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बाजार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का मजबूत समर्थन मिल रहा है, जिन्होंने इस हफ्ते भी 5,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

FPI ने मार्च में भारतीय बाजार से निकाले 41,000 करोड़ रुपये, जानिए क्यों 6 महीने से जारी है बिकवाली

इकोनॉमिक डाटा

Economic Data : बाजार की नजरें मार्च के एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और एसएंडपी ग्लोबल सर्विसेज कम्पोजिट पीएमआई डाटा पर रहेंगी, जो क्रमशः सोमवार और बुधवार को जारी होंगे। इसके अलावा 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के विदेशी मुद्रा भंडार, 25 मार्च को समाप्त पखवाड़े तक बैंक लोन और डिपॉजिट के आंकड़े भी जारी होंगे।

वैश्विक संकेत

Global Cues : फेडरल ओपन मार्केट कमेटी बुधवार को अपनी मार्च मीटिंग के मिनट्स जारी करेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेडरल रिजर्व महंगाई के खिलाफ नीतिगत सख्ती के बारे में ज्यादा डिटेल उपलब्ध कराएगी।

अगले हफ्ते इन ग्लोबल आंकड़ों पर रखें नजर :

Image2342022

टेक्निकल व्यू

Technical View : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा, अगले हफ्ते निफ्टी के 17,800-18,000 के स्तरों की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे पहले इसमें ऊंचाई से कुछ गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।

एफएंडओ के संकेत

F&O Cues : ऑप्शन डाटा के मुताबिक, निफ्टी50 के तात्कालिक आधार पर 17,500-18,000 की रेंज में ट्रेड करने का अनुमान है, वहीं ब्रॉड ट्रेडिंग रेंज 17,300-18,000 रह सकती है।

अप्रैल सीरीज की शुरुआत में, वीकली आधार पर ज्यादातर कॉल ओपन इंटरेस्ट 18,000 पर दिखा, उसके बाद 17,600 और 17,500 पर था। वहीं, ज्यादातर पुट ऑप्शन इंटरेस्ट 17,500 पर था, उसके बाद 17,400 और 17,600 के लिए था।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा, FII ने इंडेक्स के साथ स्टॉक फ्यूचर्स में लंबे सौदे किए हैं। हमें उनकी पोजिशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने तक निफ्टी पर पॉजिटिव रहना चाहिए।

इंडिया विक्स

India VIX : उतार-चढ़ाव 20 के स्तरों के नीचे खासा कम हुआ है, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है। India VIX इंडेक्स से बाजार में डर का अनुमान लगाया जाता है। साप्ताहिक आधार पर यह 21.3 से गिरकर 18.44 पर आ गया है, जो इस साल 10 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसके लंबे समय तक 20 के नीचे रहना बाजार के लिए अच्छा फैक्टर हो सकता है।

कॉर्पोरेट एक्शन

Corporate Action : आने वाले हफ्ते में निम्नलिखित मुख्य कॉर्पोरेट एक्शन दिख सकते हैं :

Image1342022

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।