इस साल मार्च के महीने में FIIs ने 43,281.31 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची और DIIs ने 39,677.03 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता (Russia-Ukraine peace talks) और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors (FIIs) ने बाजार में खरीदारी की। इसकी वजह से 1 अप्रैल को समाप्त हुए उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस (Indian benchmark indices) में 3 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि इस बीच दुनिया के कुछ हिस्सों में मुद्रास्फीति और बढ़ते COVID के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,914.49 अंक (3.33 प्रतिशत) बढ़कर 59,276.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 517.45 अंक (3.01 प्रतिशत) बढ़कर 17,670.45 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टरों पर नजर डालें तो बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स में 6 प्रतिशत, बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 5.6 प्रतिशत और बैंकेक्स में 5 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं, बीएसई मेटल इंडेक्स करीब दो प्रतिशत टूटा।
बीएसई मिड-कैप इंडेक्स 2.7 प्रतिशत, स्मॉल-कैप इंडेक्स 3.2 प्रतिशत और लार्ज-कैप इंडेक्स 3 प्रतिशत बढ़ा।
Geojit Financial Services के विनोद नायर ने कहा "आने वाले दिनों में बाजार का फोकस प्रमुख रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अगले हफ्ते होने वाली केंद्रीय बैंक की नीति की घोषणा पर होगा। कमोडिटी की कीमतें कम होने और आपूर्ति की अड़चनें खत्म होने तक वोलाटिलिटी जारी रहने की उम्मीद है।"
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5,590.04 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (Domestic Institutional Investors (DIIs) ने 5,052.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
हालांकि मार्च के महीने में FIIs ने 43,281.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और DIIs ने 39,677.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
मार्च महीने में बीएसई सेंसेक्स 2321.23 अंक (4.12 प्रतिशत) और निफ्टी 50 इंडेक्स 670.85 अंक (3.99 प्रतिशत) बढ़ा। हालांकि वित्त वर्ष 2022 में दोनों इंडेक्स क्रमश: 9,059.36 अंक (18.29 प्रतिशत) और 2,774.05 अंक (18.88 प्रतिशत) चढ़े।
पिछले हफ्ते करीब 100 स्मॉलकैप शेयरों में 10-25 प्रतिशत की तेजी आई। इसमें Sansera Engineering, Reliance Capital, Man Industries (India), Vakrangee, Swelect Energy Systems, Centrum Capital, Birla Corporation, Deep Industries, Himadri Speciality Chemical, Welspun Corp, Gujarat State Fertilizers & Chemicals और SML Isuzu शामिल रहे।
हालांकि Vardhman Textiles, Future Consumer, Future Retail, Panacea Biotec, Hindustan Oil Exploration Company और Mayur Uniquoters में 10-20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
वहीं मिडकैप्स शेयरों पर नजर डालें तो Adani Power, Hindustan Aeronautics, Abbott India, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Bajaj Holdings & Investment, Tata Consumer Products, Oberoi Realty, Union Bank of India, CRISIL और Shriram Transport Finance Corporation में 7 से 42 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
BSE 500 index में तीन प्रतिशत तेजी देखने को मिली। इसमें 35 शेयरों ने डबल डिजिट रिटर्न दिया। इन शेयरों में Adani Power, Vakrangee, Birla Corporation, Welspun Corp, Gujarat State Fertilizers & Chemicals, Sunteck Realty, Gujarat Alkalies and Chemicals and Mahindra Lifespace Developers का समावेश रहा।
अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल (Where is Nifty50 headed)
Kotak Securities के अनमोल आठवले की राय
अनमोल आठवले ने कहा कि करेंट टेक्स्चर तब तक जारी रहने की संभावना है जब तक कि इंडेक्स 17450 या 10-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से नीचे नहीं फिसल जाता। इसके ऊपर हम निफ्टी को 17800 का स्तर छूते हुए देख सकते हैं। इसके आगे तेजी आने पर इंडेक्स 17935 के स्तर तक भी जा सकता है।
वहीं दूसरी तरफ 10-डे एसएमए या 17450/58400 पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए अहम लेवल होगा। इसके नीचे गया तो इंडेक्स 17350-17200 के स्तर तक फिसल सकता है।
स्वतंत्र विश्लेषक मनीष शाह की राय (Manish Shah, independent technical analyst opinion)
मनीष शाह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में बाजार ऊपर की ओर बढ़ना जारी रखेगा। यदि ये ऊपर गया तो इसमें 18000-18100 की ओर एक रैली दिखने प्रबल संभावना है।
इस समय निफ्टी पर 17400 पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है। जब तक निफ्टी 17400 से ऊपर टिका रहता है तब तक हम उम्मीद कर सकते हैं कि बाजार ऊपर की चढ़ना जारी रखेगा। ट्रेडर्स को बाजार में तेजी के रुझान के साथ कारोबार करना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )