शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
DIXON TECH, OPTIEMUS INFRACOM पर फोकस
IT हार्डवेयर PLI स्कीम के लिए 14 कंपनियों को मंजूरी मिली है। Dixon Tech, Optiemus Infracom को PLI का फायदा मिलेगा । IT हार्डवेयर की PLI स्कीम में 7,325 करोड़ का फायदा मिलेगा।
LUPIN पर फोकस
US FDA से Solosec दवा की sNDA को मंजूरी मिली है। sNDA यानी Supplemental New Drug Application को मंजूरी मिली है। कंपनी कम खर्च के साथ फिर दवा लॉन्च कर सकती है।
HERO MOTO पर फोकस
जून में Hero Moto ने 4 लाख 69 हजार Bikes बेची। अनुमान से बेहतर बिक्री रही और बिक्री में करीब 4% का इजाफा हुआ है।
EICHER MOTORS पर फोकस
Eicher Motors की Royal Enfield Sales 13 फीसदी बढ़ी है।
AUROBINDO पर फोकस
Eugia Pharma को Unit-4 ट्रांसफर करने की मंजूरी मिली है। Eugia Pharma कंपनी की Wholly Owned Subsidiary है । बोर्ड ने Unit-4 ट्रांसफर के लिए 1314 करोड़ रुपये कीमत तय की है। कंपनी Injectable बिजनेस को एक छत के नीचे लाना चाहती है।
NCC पर फोकस
जून में कंपनी को 2149 करोड़ के ऑर्डर मिले है।
NMDC पर फोकस
जून में बिक्री 24.8 लाख टन से बढ़कर 31.8 लाख टन रही है जबकि जून में उत्पादन 25.2लाख टन से बढ़कर 29.8 लाख टन पर पहुंच गया है।
COAL INDIA: JUNE DATA
उत्पादन 2 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ टन रही है जबकि ऑफटेक 23 फीसदी बढ़कर 4.17 करोड़ टन हो गई है।
COFORGE पर फोकस
फंड जुटाने के लिए 6 जुलाई को बोर्ड बैठक होगी।
SAGAR CEMENT पर फोकस
1 शेयर को 5 में Spilt करने को मंजूरी मिली है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।