Stocks to Watch Today:आज फोकस में रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी, अडानी पोर्ट्स और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
Adani Ports और एडी पोर्ट्स ग्रुप ने तंजानिया में ज्वाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये

Results on August 5: आज यानी 5 अगस्त 2022 को Mahindra & Mahindra, Titan Company, Engineers India, NMDC, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), IRB Infrastructure Developers, One 97 Communications, Petronet LNG, Aditya Birla Fashion and Retail, Alkem Laboratories, Pfizer, Raymond, Computer Age Management Services, Eris Lifesciences, Fortis Healthcare, Greenply Industries, Minda Corporation, Indigo Paints, Motherson Sumi Wiring India, R Systems International, Shipping Corporation of India, Talbros Engineering, UCO Bank और Zensar Technologies आदि कंपनियों पर फोकस रहेगा क्योंकि ये अपने जून तिमाही के नतीजे आज जारी करेंगी।

Results on August 6: कल यानी 6 अगस्त 2022 को State Bank of India, Bharat Petroleum Corporation, Hindustan Petroleum Corporation, Marico, Advanced Enzyme Technologies, Affle (India), Amara Raja Batteries, Birla Corporation, Rossari Biotech, Skipper, Indo Rama Synthetics (India), Indian Overseas Bank, India Pesticides, Jagran Prakashan, Khadim India, Lumax Auto Technologies, Mahanagar Gas, Neogen Chemicals, Tarsons Products, Usha Martin और West Coast Paper Mills आदि कंपनियां फोकस में रहेंगी क्योंकि ये अपने जून तिमाही के नतीजे कल जारी करेंगी

Gujarat State Petronet

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का Q1 में मुनाफा बढ़ी हुई इनपुट लागत के कारण सालाना आधार पर 11% गिरकर 648 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय सालाना 63% बढ़कर 5,670 करोड़ रुपये हो गई है।


BEML

बीईएमएल का कहना है कि जून तक कुल ऑर्डर बुक 9,100 करोड़ रुपये थी। वहीं Q1 में कंसोलिडेटेड घाटा 82.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय 43% बढ़कर 669.2 करोड़ रुपये हो गई है।

Valiant Organics

कंपनी का Q1 में मुनाफा लोअर ऑपरेटिंग इनकम के कारण सालाना आधार पर 41% गिरकर 16.92 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय सालाना 9% बढ़कर 266 करोड़ रुपये हो गई है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Adani Ports

अडानी पोर्ट्स और एडी पोर्ट्स ग्रुप ने तंजानिया में ज्वाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किये।

Adani Enterprises

अडानी समूह 3,110 करोड़ रुपये में आंध्र प्रदेश और गुजरात में मैक्वेरी एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड्स इंडिया की टोल सड़कों का अधिग्रहण करेगा।

Glenmark Life Sciences

कंपनी का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 7.7% बढ़कर 108.73 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय सालाना 6.7% घटकर 490 करोड़ रुपये हो गई है।

REC

कंपनी का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 8.2% बढ़कर 2,454.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय सालाना 0.55% घटकर 9,497.5 करोड़ रुपये हो गई है।

Dalmia Bharat

कंपनी का Q1 में लोअर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के कारण मुनाफा सालाना आधार पर 26.8% घटकर 205 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की आय सालाना 27.4% बढ़कर 3,302 करोड़ रुपये हो गई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।