Axis Securities के राजेश पालवीय ने निफ्टी और बैंक निफ्टी पर गिरावट पर खरीदारी की राय दी
बजट के अगले दिन भी बाजार में जोरदार तेजी दिख रही है। निफ्टी 17700 और बैंक निफ्टी 39000 के पार निकल गया है। आज बैंक निफ्टी OUTPERFORM कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स कल की एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH LONG
Vodafone, Canfin Home, Indusind Bank और Canara Bank
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING
Bajaj Finserv, Dixon, India Mart और Deepak Nitrite
वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे FRESH SHORTS
Tech Mahindra, Chambal Fertilser, Balkrishna और Persistent
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबस ज्यादा कॉल राइटर्स 18200, 18300 और 18500 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबस ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18100 और 18000 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबस ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38200 और 38500 के स्तर पर नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबस ज्यादा पुट राइटर्स 38000, 37900 और 37500 के स्तर पर नजर आये
Axis Securities के राजेश पालवीय की बाजार पर राय
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों में बाजार में अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में अच्छी तेजी नजर आई है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पर हमारी पॉजिटिव राय है। निफ्टी की बात करें तो इस समय निफ्टी में 17800 से 17850 के स्तर पर मुनाफा वसूली करनी चाहिए लेकिन कोई भी गिरावट मिले तो इसमें फिर से खरीदारी करनी चाहिए। हमारा मानना है कि यदि निफ्टी 17700 या 17680 के स्तर तक गिरता है तो इसे खरीदारी का मौका मानना चाहिए। इसे 17850 के टारगेट के लिए खरीदना चाहिए। इसमें 17600 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने आज अच्छा आउटपरफॉर्म किया है। इसने अपना 39000 का क्रूशियल लेवल तोड़ा है और इस समय 39300 के आस-पास कारोबार कर रहा है। यदि बैंक निफ्टी 39300 के स्तर के ऊपर होल्ड करता है तो इसमें 39600 से 39650 के स्तर भी आते हुए नजर आयेंगे। यदि बैंक निफ्टी 39100 के आस-पास तक गिरता है तो ये खरीदारी का मौका होगा। इस लेवल पर खरीदारी करके इसमें 38900 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 39600 से 39800 के आसान टारगेट देखने को मिलने चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय के आज के दमदार ट्रेड
TCS Feb Fut : खरीदें- 3866 रुपये, स्टॉपलॉस- 3820 रुपये, लक्ष्य- 3940 रुपये
Indusind Bank Feb Fut : खरीदें- 966 रुपये, स्टॉपलॉस- 950 रुपये, लक्ष्य- 990 रुपये
Apollo Hospital Feb Fut : खरीदें- 4648 रुपये, स्टॉपलॉस- 4590 रुपये, लक्ष्य- 4800 रुपये
राजेश पालवीय का सुझाया हुआ सस्ता ऑप्शनः Kotak Bank
राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी अच्छा परफॉर्म कर रहा है लिहाजा आज सस्ते ऑप्शन के रूप में हमने बैंकिंग बास्केट का शेयर चुना है। इसके लिए सरकारी बैंक कैनरा बैंक पर दांव लगाना चाहिए। कैनरा बैंक का फरवरी सीरीज का 1960 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन 42 रुपये आस-पास खरीदें। इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 62 से 65 रुपये के लक्ष्य आते हुए नजर आयेंगे।