Taking Stock:2.5% से ज्यादा टूटे सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी ने आज गैप डाउन ओपनिंग के बाद एक बियरिश कैंडल बनाया है जो वर्तमान लेवल से और कमजोरी आने का संकेत है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 6:24 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि एशियन और यूरोपियन बाजारों में आई बिकवाली के चलते भारतीय बाजार भी गोता लगाते नजर आए

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। बाजार की शुरुआत ही आज गैप डाउन हुई थी और उसके बाद पूरे कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में ही रहे और अंत मे दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1416.30 अंक यानी 2.61 फीसदी टूटकर 52,792.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 430.90 अंक यानी 2.65 फीसदी गिरकर 15,809.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी ने आज इंट्राडे में 52669.51 और 15775.20 का इंट्राडे लो छुआ।

दलाल स्ट्रीट में आई आज की गिरावट में निवेशकों के एक झटके में 658257.76 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए है। बीएसई का मार्केट कैप 18 मई के 25577445.81 करोड़ से घटकर 24919188.05 करोड़ रुपये पर आ गया।


मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि अमेरिका की रिटेल कंपनियों के हाल के आंकड़ों से यह साफ होता है कि महंगाई की उच्च दर कंपनियों के कारोबार पर कितना निगेटिव असर डाल रही है। अमेरिका के दिग्गज रिटेलर Target Corp के शेयरों में ईंधन और मालभाड़े में बढ़त के चलते 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। अब अमेरिका में इकोनॉमी की ग्रोथ को लेकर चिंता पैदा हो गई है। बता दें कि अभी एक दिन पहले ही Walmart Inc ने अपने नतीजे जारी किए थे। जिसमें उसने अपने अर्निंग अनुमान में कटौती कर दी। एनालिस्ट का मानना है कि बढ़ती महंगाई, मंदी का डर और यूएस फेड के रवैये में और कड़ाई आने की संभावनाएं कुछ ऐसे कारण हैं जो ग्लोबल मार्केट पर दबाव बनाए रखे हैं।

कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रुपक डे का कहना है कि गिरावट के साथ खुलने के साथ ही निफ्टी पिछले स्विंग लो की तरफ फिसल गया। चूंकि निफ्टी 16000 के नीचे फिसल गया है इसलिए ट्रेंड नेगेटिव हो गया है। अब निफ्टी के लिए 15671 पर पहला सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ यह लेवल तोड़ता है तो 15400 पर आ सकता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 16000 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि एशियन और यूरोपियन बाजारों में आई बिकवाली के चलते भारतीय बाजार भी गोता लगाते नजर आए। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 53k और 16k के अपने मनोवैज्ञानिक लेवल से नीचे बंद हुए हैं। निवेशक स्टैगफ्लेशन के जोखिम और यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की आशंका से डरे हुए हैं। जब तक भारतीय बाजारों में FII नेट सेलर बने रहेंगे तब तक बाजार में तेजी आने की संभावना नहीं है।

गिरते बाजार में भी समीर अरोड़ा को इन स्टॉक और सेक्टर पर है भरोसा,आइए डालते हैं एक नजर

इसके अलावा निफ्टी ने आज गैप डाउन ओपनिंग के बाद एक बियरिश कैंडल बनाया है जो वर्तमान लेवल से और कमजोरी आने का संकेत है। वर्तमान में निफ्टी 15700-15750 के सपोर्ट लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर निफ्टी 15700 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो पुलबैक रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ट्रेडर्स के लिए सलाह है कि जब तक निफ्टी 15900 के नीचे बना हुआ है तब तक इसमें करेक्शन की आने की संभावना बनी रहेगी और ये 15700 का स्तर एक बार फिर से छू सकता है। इसके बाद ये गिरावट 15600 तक भी जा सकती है। वहीं अगर निफ्टी 15900 का लेवल पार कर लेता है तो फिर इसमें 16000-16100 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।