Get App

टाटा ग्रुप के इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जानिए क्या रही वजह

यह शेयर आज 140.85 रुपये के स्तर पर खुला और उसके बाद जल्दी ही यह बीएसई पर 141.45 रुपये पर पहुंच गया और 5 फीसदी के अपरसर्किट पर लॉक हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 5:03 PM
टाटा ग्रुप के इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जानिए क्या रही वजह
टाटा स्टील की तरफ से हुए इस निवेश के जरिए कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरुरतों को पूरा करने के साथ ही कर्ज भी चुकाएगी।

टाटा ग्रुप कंपनी TRF के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगता दिखा। कंपनी की प्रमोटर टाटा स्टील ने कंपनी ने 165 करोड़ रुपये का निवेश किया है। टाटा स्टील ने TRF में यह निवेश उसकी वर्किंग कैपिटल जरुरतों के लिए किया है। आज यह स्टॉक पूरे दिन खरीदारों के रडार पर रहा।

यह शेयर आज 140.85 रुपये के स्तर पर खुला और उसके बाद जल्दी ही यह बीएसई पर 141.45 रुपये पर पहुंच गया और 5 फीसदी के अपरसर्किट पर लॉक हो गया।

Dealing Rooms Check- आज डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई खरीदारी, जानें इनके नाम

TRF एक मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी है। TRF ने 08 जून को बताया था कि उसकी प्रमोटर कंपनी टाटा स्टील ने 165 करोड़ रुपये के निवेश से कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू के 16.5 करोड़ NCRPS अधिग्रहित किए है। जिनकी कूपन रेट 12.17 फीसदी है। वर्तमान में और इस निवेश के पहले प्रमोटर के तौर पर TRF में टाटा स्टील की इक्विटी हिस्सेदारी 34.11 फीसदी है। इसके अलावा TRF में टाटा स्टील की 25 करोड़ नॉन कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर और 2.5 करोड़ OCRPS की भी हिस्सेदारी है। इस OCRPS की कूपन रेट 11.25 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें