Tata Investment में दो हफ्ते में 29% की रैली, डिविडेंड इनकम के दम पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

Tata Investment Corporation आरबीआई में इनवेस्टमेंट कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड है। यह लिस्टेड और अनलिस्टेड इक्विटी शेयर, विभिन्न इंडस्ट्रीज की कंपनियों के डेट इंस्ट्रुमेंट्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश के बिजनेस से जुड़ी है

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 5:43 PM
Tata Investment Corporation टाटा संस प्रमोटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Tata Investment Shares: टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार, 13 सितंबर 2022 को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 7 फीसदी की तेजी के साथ  2096.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है। हालांकि, बाद में तेजी कुछ सीमित हो गई और दोपहर 1.40 बजे शेयर 5.20 फीसदी की मजबूती के साथ 2,066 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले दो सप्ताह के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी (Tata Group Company) के शेयर 29 फीसदी की रैली आ चुकी है।

    छह महीने में दिया 54 फीसदी रिटर्न

    एक महीने की बात करें तो शेयर 39 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में सिर्फ 1.8 फीसदी की रैली देखने को मिली है। वहीं, छह महीने की बात करें तो शेयर ने 54 फीसदी और एक साल में 62 फीसदी का रिटर्न दिया है।


    HDFC Life Share Price: इस बड़ी डील के चलते एचडीएफसी लाइफ में बढ़ी खरीदारी, 4% से अधिक की आई तेजी

    किस बिजनेस में है कंपनी

    Tata Investment Corporation टाटा संस प्रमोटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी रिजर्व बैंक (RBI) में इनवेस्टमेंट कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड है। यह लिस्टेड और अनलिस्टेड इक्विटी शेयर, विभिन्न इंडस्ट्रीज की कंपनियों के डेट इंस्ट्रुमेंट्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश के बिजनेस से जुड़ी है।

    कैसे होती है कंपनी को आय

    कंपनी को मुख्य रूप से डिविडेंड इनकम और इनवेस्टमेंट की बिक्री से होने वाले प्रॉफिट से आय होती है। कंपनी टाटा संस के साथ टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) की एक प्रमोटर है। कंपनी टाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड की प्रमुख शेयरहोल्डर है, जो म्यूचुअल फंड्स और अन्य निवेश संबंधित सिक्योरिटीज के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी है।

    Titan से भी अधिक तेज बढ़ा यह ज्वैलर्स स्टॉक, 6 महीने में ही तीन गुने से अधिक बढ़ी पूंजी

    कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे

    टाटा इनवेस्टमेंट्स ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 89.74 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया था, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 53.89 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के दौरान अर्निंग्स में अच्छी ग्रोथ की मुख्य वजह 74.19 करोड़ रुपये की डिविडेंड इनकम रही, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 41.26 करोड़ रुपये रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।