Get App

Tata Investment में दो हफ्ते में 29% की रैली, डिविडेंड इनकम के दम पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

Tata Investment Corporation आरबीआई में इनवेस्टमेंट कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड है। यह लिस्टेड और अनलिस्टेड इक्विटी शेयर, विभिन्न इंडस्ट्रीज की कंपनियों के डेट इंस्ट्रुमेंट्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश के बिजनेस से जुड़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2022 पर 5:43 PM
Tata Investment में दो हफ्ते में 29% की रैली, डिविडेंड इनकम के दम पर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर
Tata Investment Corporation टाटा संस प्रमोटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है

Tata Investment Shares: टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार, 13 सितंबर 2022 को बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 7 फीसदी की तेजी के साथ  2096.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका रिकॉर्ड हाई भी है। हालांकि, बाद में तेजी कुछ सीमित हो गई और दोपहर 1.40 बजे शेयर 5.20 फीसदी की मजबूती के साथ 2,066 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले दो सप्ताह के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी (Tata Group Company) के शेयर 29 फीसदी की रैली आ चुकी है।

छह महीने में दिया 54 फीसदी रिटर्न

एक महीने की बात करें तो शेयर 39 फीसदी चढ़ चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में सिर्फ 1.8 फीसदी की रैली देखने को मिली है। वहीं, छह महीने की बात करें तो शेयर ने 54 फीसदी और एक साल में 62 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें