CV के दाम बढ़ाने की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स का शेयर 2% चढ़ा

Tata Motors के शेयर ने 17 नवंबर को 52 हफ्ते के उच्च स्तर 536.50 रुपये का छुआ था

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Motors के शेयर में आज 2 प्रतिशत की तेजी दिखी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ऐलान किया कि कि वह 1 जनवरी से अपने वाणिज्यिक वाहनों (CV) की कीमतों में वृद्धि करेगा जिसके बाद आज 7 दिसंबर को शुरुआती कारोबार के दौरान के शेयर का भाव 2 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी ने एक रिलीज में कहा कि टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक 2.5 प्रतिशत की रेंज में कीमत में वृद्धि, 1 जनवरी, 2022 से लागू की जाएगी और इसे M&HCV, I&LCV, SCV और बस, किसी विशेष मॉडल और वाहन के प्रकार के आधार पर लागू किया जाएगा।

स्टील, एल्युमीनियम और अन्य कीमती धातुओं जैसी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि, अन्य कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत के कारण commercial vehicles में ये मूल्य वृद्धि की गई है। जबकि कंपनी द्वारा मैनुफैक्चरिंग पर बढ़ी हुई लागत और समग्र इनपुट लागत में तेज वृद्धि के कारण ये मूल्य वृद्धि की गई है।

राकेश झुनझुनवाला के पसंदीदा Metro Brands आईपीओ का प्राइस बैंड होगा 485-500 रुपये


आज सुबह 9:18 बजे के करीब टाटा मोटर्स बीएसई पर 8.10 रुपये या 1.73 प्रतिशत ऊपर 475.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

इस शेयर ने 17 नवंबर को 52 हफ्ते के उच्च स्तर 536.50 रुपये और 22 दिसंबर को 52 हफ्ते के लो स्तर 156.55 रुपये को छुआ था। यह शेयर अब अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 11.39 प्रतिशत और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 203.67 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।