Tata Power : टाटा पावर के शेयर सोमवार को 7 फीसदी तक की गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट की तर्ज टाटा समूह की कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।
Tata Power : टाटा पावर के शेयर सोमवार को 7 फीसदी तक की गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट की तर्ज टाटा समूह की कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।
टाटा पावर के शेयर ने 223 रुपये का अपना पिछला निचला स्तर 8 मार्च, 2022 को छुआ था। 6 अप्रैल के बाद से टाटा पावर के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 9 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है।
टाटा पावर को मार्च तिमाही में 653 करोड़ का प्रॉफिट
टाटा पावर (Tata Power) का मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 653 करोड़ रुपये एडजस्टेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 66.3 फीसदी ज्यादा रहा। अच्छे पीएटी की मुख्य वजह कोस्टल गुजरात पावर लि. (CGPL) के स्टैंडअलोन बिजनेस में मर्जर से ऊंची डिविडेंड इनकम और टैक्स बेनिफिट का फायदा मिला है। साथ ही रिन्युएबिल एनर्जी बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।
कोल माइनिंग ने दिया झटका
कोल माइनिंग का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसका पीएटी तिमाही आधार पर 36 फीसदी गिरकर 397 करोड़ रुपये रह गया और 70 डॉलर प्रति टन के कैप्ड प्राइस पर जनवरी की बिक्री घरेलू कस्टमर्स तक सीमित रहने से ग्रॉस मार्जिन कम रहा, साथ ही मार्च वॉल्यूम भारी बारिश से प्रभावित रहा।
क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस
शेयरखान ने इनवेस्टर्स को भेजे एक नोट में कहा, “टाटा पावर का जोर बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग (CGPL मर्जर) और आरई बिजनेस की उंची ग्रोथ पर है। पावर ट्रांसमिशन में आगाज टिकाऊ अर्निंग ग्रोथ और अर्निंग क्वालिटी के लिहाज से अहम रहेगा। इसके अलावा, फ्यूल कॉस्ट को पूरी तरह राज्यों पर डालने से जुड़े संभावित समझौते से अर्निंग ग्रोथ आउटलुक में सुधार होगा और बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी।”
इलारा कैपिटल ने इनवेस्टर्स को भेजे नोट में कहा, “हम अपनी एसओटीपी वैल्यूएशन के आधार पर वित्त वर्ष 24 के लिए टाटा पावर आरई एसेट्स का आकलन 144 रुपये प्रति शेयर पर करते हैं, वहीं गैर आरई बिजनेस की वैल्यू 114 रुपये प्रति शेयर आंकते हैं। हम 22 अप्रैल के बाद से शेयर में 18 फीसदी गिरावट को देखते हुए इसकी रेटिंग बढ़ाकर एक्यूमलेट करते हैं और 258 रुपये प्रति शेयर का टारगेट बरकरार रखा है।”
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।