Get App

Tata Power का शेयर 7% गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर, जानिए ब्रोकरेज फर्मों की राय

इससे पहले टाटा पावर के शेयर ने 223 रुपये का अपना पिछला निचला स्तर 8 मार्च, 2022 को छुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 12:26 PM
Tata Power का शेयर 7% गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर, जानिए ब्रोकरेज फर्मों की राय
6 अप्रैल के बाद से टाटा पावर के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 9 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है

Tata Power : टाटा पावर के शेयर सोमवार को 7 फीसदी तक की गिरावट के साथ दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट की तर्ज टाटा समूह की कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

टाटा पावर के शेयर ने 223 रुपये का अपना पिछला निचला स्तर 8 मार्च, 2022 को छुआ था। 6 अप्रैल के बाद से टाटा पावर के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 9 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है।

टाटा पावर को मार्च तिमाही में 653 करोड़ का प्रॉफिट

टाटा पावर (Tata Power) का मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 653 करोड़ रुपये एडजस्टेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 66.3 फीसदी ज्यादा रहा। अच्छे पीएटी की मुख्य वजह कोस्टल गुजरात पावर लि. (CGPL) के स्टैंडअलोन बिजनेस में मर्जर से ऊंची डिविडेंड इनकम और टैक्स बेनिफिट का फायदा मिला है। साथ ही रिन्युएबिल एनर्जी बिजनेस का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें