Get App

Tata Sons ने TCS में बेची 0.7% हिस्सेदारी, जानिये और किस टाटा कंपनी ने ग्रुप की IT कंपनी में बेचे अपने शेयर

TCS ने शेयरधारकों से 4,500 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम भाव पर 4 करोड़ शेयर खरीदने का ऑफर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 12:44 PM
Tata Sons ने TCS में बेची 0.7% हिस्सेदारी, जानिये और किस टाटा कंपनी ने ग्रुप की IT कंपनी में बेचे अपने शेयर
TCS की प्रोमोटर Tata Sons ने अपने शेयरों को बेचकर करीब 11,164 करोड़ रुपये कमाये

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के प्रोमोटर टाटा संस (Tata Sons) ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी की हाल ही में समाप्त शेयर बायबैक योजना (share buyback plan) में कंपनी के 2.48 करोड़ शेयर बेचे। इस तरह टाटा संस ने टीसीएस में अपनी 0.7% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी द्वारा किये गये खुलासे में ये जानकारी मिली है।

TCS के हालिया शेयर बायबैक में निवेशकों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी गई और कंपनी ने अपने शेयरधारकों से बायबैक के लिए प्रस्तावित शेयरों से सात गुना से ज्यादा शेयर बायबैक के लिए प्राप्त हुए।

कंपनी ने शेयरधारकों से 4,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 4 करोड़ शेयर खरीदने की पेशकश की थी, ये भाव शेयर के बाजार मूल्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रीमियम भाव था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें