Get App

Tata Steel का शेयर 4 दिन में 7% से ज्यादा चढ़ा, इन वजहों से 3 महीने के हाई पर पहुंचा

Tata Steel Share Price : घरेलू स्टील इंडस्ट्री और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्टील प्रोडक्ट्स पर 15 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी वापस ले ली थी। इससे स्टील कंपनियों के शेयरों को सपोर्ट मिला है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Dec 02, 2022 पर 3:26 PM
Tata Steel का शेयर 4 दिन में 7% से ज्यादा चढ़ा, इन वजहों से 3 महीने के हाई पर पहुंचा
हालांकि, बीते छह महीने में टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर का प्रदर्शन सेक्टर की दूसरी प्रमुख कंपनियों की तुलना में कमजोर रहा है

Tata Steel Share Price : टाटा स्टील के शेयर शुक्रवार, 2 दिसंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 112.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो शेयर का तीन महीने का हाई है। खास बात यह है कि टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4 दिन में 7 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है। पिछले एक महीने में शेयर में 10 फीसदी की रैली देखने को मिली है। हालांकि, बीते छह महीने में टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर का प्रदर्शन सेक्टर की दूसरी प्रमुख कंपनियों की तुलना में कमजोर रहा है। छह महीने में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का शेयर 29 फीसदी और जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel) 49 फीसदी मजबूत हो चुका है।

पिछले महीने हटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

पिछले महीने, घरेलू स्टील इंडस्ट्री और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्टील प्रोडक्ट्स पर 15 फीसदी की एक्सपोर्ट ड्यूटी वापस ले ली थी, जो मई, 2022 में लगाई गई थी। स्टील प्रोडक्ट्स पर अब कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगती है। ICICI Securities के एनालिस्ट्स के मुताबिक, एक्सपोर्ट ड्यूटी को वापस लेना राहत की बात है और लंबी अवधि के लिहाज से घरेलू स्टील सेक्टर के लिए पॉजिटिव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें