TCS Share Price: पेमेंट कनाडा के साथ टीसीएस ने किया करार , शेयरों को लगे पंख

टीसीएस ने इस बारे में जारी एक प्रेस रिलीज में बताया है कि उसने कनाडा की सबसे बड़ी पेमेंट ऑर्गेनाइजेशन पेमेंट कनाडा के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करार किया है.

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 12:25 PM
Story continues below Advertisement
इस स्टॉक ने 18 जनवरी 2022 को 4,045.50 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 3 मई 2021 को 3,004.80 रुपये का 52 वीक लो छुआ था।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 5 अप्रैल के शुरुआती कारोबार में जोरदार बढ़त हासिल करते दिखे। कंपनी ने पेमेंट कनाडा के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करार किया है। यह खबर बाजार को पसंद आई है जिसके चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।

टीसीएस ने इस बारे में जारी एक प्रेस रिलीज में बताया है कि उसने कनाडा की सबसे बड़ी पेमेंट ऑर्गेनाइजेशन पेमेंट कनाडा के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप करार किया है। जिसके तहत पेमेंट कनाडा के पेमेंट सिस्टम ऑपरेशन का ट्रांसफॉर्मेशन किया जाएगा और इसके लिए एक नए रियल टाइम पेमेंट सिस्टम Real-Time Rail (RTR) को लागू करने में सहायता दी जाएगी।

य़ह भी पढ़े- Zomato के शेयर 2% गिरे, अनफेयर प्रैक्टिस मामले में CCI ने दिया जांच का आदेश


इस सिस्टम के तहत कनाडा के लोगों को साल में 365 दिन, हफ्तों के 7 दिनों और 24 घंटों के दौरान कुछ सेकेंड के भीतर ही संपन्न हो सकने वाले पैसे के लेनदेन की सुविधा प्राप्त होगी। Canada, TCS के मनमीत छाबरा ने कहा कि पेमेंट कनाडा के साथ इस भागीदारी करार को लेकर हम काफी उत्साहित है।

फिलहाल 11: 37 मिनट के आसपास टीसीएस के शेयर एनएसई पर करीब 46 रुपये यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,814.95 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। इस स्टॉक का आज का लो 3,772.00 रुपये है जबकि इसका आज का हाई 3,820.00 रुपये है। इसका वर्तमान वॉल्यूम 1,096,531 है। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप 1,412,057 करोड़ रुपये है।

इस स्टॉक ने 18 जनवरी 2022 को 4,045.50 रुपये का 52 वीक हाई छुआ था जबकि 3 मई 2021 को 3,004.80 रुपये का 52 वीक लो छुआ था। फिलहाल अभी यह शेयर अपने 52 वीक हाई से 5.75 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि 52 वीक लो से 26.9 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।