Get App

ग्लोबल संकेतों से बिगड़ा बाजार का मूड, जानिए गिरते बाजार में एक्सपर्ट्स कहां तलाश रहें खरीदारी के मौके

निफ्टी बाउंस बैक मोड में है। अगर निफ्टी 16,610 के स्तर से ऊपर बना रहता है तो आने वाले दिनों में यह 16,800 के स्तर तक जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2022 पर 10:33 AM
ग्लोबल संकेतों से बिगड़ा बाजार का मूड, जानिए गिरते बाजार में एक्सपर्ट्स कहां तलाश रहें खरीदारी के मौके

गुरुवार यानी कल के कारोबार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगता नजर आया। कल सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कायमाब रहे। सेंसेक्स 427 अंक की बढ़त के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 121 अंक चढ़कर 16,478 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स 139 अंक की बढ़त के साथ 35,085 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार का मूड बिगड़ा है। निफ्टी करीब 200 अंक गिरकर 16 हजार 300 के नीचे आया है। टेक और बैंकिंग-फाइनेंस शेयर बाजार में दबाव बना रहे हैं। निफ्टी बैंक 450 अंक टूटा है। मिडकैप में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इस बीच डॉलर की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय रुपया आज रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलता नजर आया।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा कि निफ्टी बाउंस बैक मोड में है। अगर निफ्टी 16,610 के स्तर से ऊपर बना रहता है तो आने वाले दिनों में यह 16,800 के स्तर तक जा सकता है। अगर यह 16,240 अंक से नीचे बना रहता है तो हम इस पर पॉजिटिव नहीं रहेंगे।

एक्सपर्ट्स के सुझाए इंट्राडे कॉल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें