फरवरी सीरीज की मंथली एक्सपायरी पर बाजार में गहरा दबाव दिख रहा है। हालांकि निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरा है। निफ्टी 16500 के ऊपर निकलने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिख रही है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस आज की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने अपने दमदार ट्रेड्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
