ये 3 स्टॉक्स पहुंचे 52 वीक लो के करीब, 100 रुपये के नीचे कर रहे हैं कारोबार, ब्रोकरेजेस ने कहा खरीदने का अच्छा मौका

बाजार में आज NBFCs, IT और रियलिटी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली और मेटल, ऑटो और फार्मा सेक्टर में भी कमजोरी दिखाई दी

अपडेटेड Jun 13, 2022 पर 5:28 PM
Story continues below Advertisement
इन तीनों स्टॉक्स के अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंचने के कारण इन शेयरों में बाईंग इंटरेस्ट बन रहा है

भारतीय शेयर बाजारों में इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। आज के ट्रेड में NBFCs, IT और रियलिटी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। मेटल, ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयरों में भी कमजोरी दिखाई दी। वहीं दिग्गज शेयर माने जाने वाले RIL, ICICI BANK, INFOSYS और TCS ने आज बाजार में सबसे ज्यादा दबाव बनाया।

आज शेयर बाजार में गिरावट के बाद इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी अपने सर्वकालिक निम्न स्तर की ओर जाते हुए 2% टूट गए। जबकि मध्यम अवधि में बाजार के करेक्ट होने का अनुमान जताया गया है। सभी क्वालिटी और जाने-माने स्टॉक गिरकर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के आसपास पहुंच गए हैं। कीमतों में गिरावट के चलते खरीदारों के लिए यहां खरीदारी के अवसर बन सकते हैं। यहां 100 रुपये के भाव से नीचे के 3 स्टॉक हैं जो अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहे हैं जिसमें निवेशक खरीदारी कर सकते हैं।

Zomato


Zomato के शेयर 16 नवंबर, 2021 को 169.00 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर और 10 मई, 2022 को 50.05 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। इससे पता चलता है कि स्टॉक वर्तमान में अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 59 प्रतिशत नीचे पर कारोबार कर रहा है।

टूटते बाजार में यस सिक्योरिटीज ने बैंकिंग स्टॉक्स पर लगाया दांव, ये रही बैंकिंग सेक्टर की इनकी टॉप पिक्स

मिंट में छपी खबर के मुताबिक ब्रोकरेज Geojit का कहना है कि जोमैटो की ग्रोथ वापस पटरी पर है और मजबूत ऑर्डर वॉल्यूम ग्रोथ, नए ग्राहकों के अच्छी संख्या में जुड़ने, मजबूत पैठ और कम लागत को देखते हुए हम कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन पर मजबूत नजरिया रखते हैं। इस प्रकार हम 84 रुपये के संशोधित लक्ष्य के साथ स्टॉक पर फिर से अपनी BUY रेटिंग देते हैं।

Marksans Pharma

मार्कसन्स फार्मा के शेयर 14 जून 2021 को 52-सप्ताह के उच्चतम 97.60 रुपये और 24 फरवरी 2022 को 43.55 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। जिससे यह पता चलता है कि 44.75 रुपये पर स्टॉक अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 54% नीचे और अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर के 2.75 प्रतिशत करीब पर कारोबार कर रहा है।

ब्रोकरेज Arihant Capital का कहना है कि हम Marksans Pharma को EV/EBITDA (7x FY24E) और PE मूल्यांकन FY24E EPS के 10x दोनों पैरामीटर्स पर वैल्यू प्रदान करते हैं और अपने लक्ष्य मूल्य को पहले का लक्ष्य 86 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 80 रुपये प्रति शेयर तय करते हैं। हम स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बनाए रखे हैं।

निफ्टी और बैंक निफ्टी ने तोड़े अहम सपोर्ट लेवल, जानिये कहां सबसे ज्यादा एक्टिव हैं कॉल एवं पुट राइटर्स और आशीष बहेती के ट्रेडिंग पिक्स

Bank of Baroda

एनएसई पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 11 अप्रैल 2022 को 122.70 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर और 23 अगस्त 2021 को 72.50 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। इससे ये पता चलता है कि स्टॉक अपने 52 -सप्ताह उच्च स्तर से 18% नीचे और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 38% ऊपर 99.95 रुपये के वर्तमान स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Broking ने 120 रुपये के लक्ष्य के लिए स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने बैंक ऑफ बड़ौदा को इस सप्ताह की अपनी सबसे पसंदीदा पिक के रूप में चुना है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।