टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में दिया कमाल का रिटर्न, 2 साल में 1 लाख रुपये को बनाएं 50 लाख रुपये

टाटा ग्रुप का यह शेयर 2022 के शुरुआत से ही कंसोलिडेशन के फेज में है। पिछले 1 महीने में यह टेलिकॉम स्टॉक 195 रुपये से फिसलकर 126 रुपये पर आ गया है

अपडेटेड May 05, 2022 पर 3:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर किसी निवेशक ने टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए रहें होते तो उसको 1 लाख रुपये पर 9.50 लाख रुपये मिल रहे होते।

Multibagger stock: पेनी स्टॉक्स में निवेश करना काफी जोखिम का काम माना जाता है क्योंकि बाजार में कोई छोटा ट्रिगर भी इस तरह के स्टॉक में भारी उतार-चढ़ाव ला सकता है। हालांकि अगर हम दिग्गज निवेशकों के नजरियो से देखें तो किसी स्टॉक में निवेश करना किसी बिजनेस में निवेश करने जैसा होता है। जिसमें इसका कोई मतलब नहीं होता कि वह बिजनेस छोटा है या बड़ा । यहां सिर्फ इस बात की दरकार होती है कि बिजनेस सिर्फ मुनाफे वाला और टिकाऊ होनी चाहिए।

शेयर बाजार के इस टिप का इस्तेमाल करते हुए ज्यादा जोखिम क्षमता उठा सकने वाले निवेशक अच्छे पेनी स्टॉक में निवेश करके बड़ा पैसा कमाते है। Tata Teleservices (Maharashtra) या TTML का शेयर इसका एक जबरदस्त उदाहरण है। लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 2 साल में 2.50 रुपये से बढ़कर 126 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है और इस अवधि में इसने करीब 4900 फीसदी का रिटर्न दिया है।

TTML की शेयर प्राइस हिस्ट्री


टाटा ग्रुप का यह शेयर 2022 के शुरुआत से ही कंसोलिडेशन के फेज में है। पिछले 1 महीने में यह टेलिकॉम स्टॉक 195 रुपये से फिसलकर 126 रुपये पर आ गया है। 1 महीने में यह शेयर करीब 35 फीसदी टूटा है। वहीं इस साल अब तक यह शेयर 215 रुपये से फिसलकर 115 रुपये पर आ गया है। यानी नए साल के शुरुआत से अब तक यह शेयर 45 फीसदी टूट गया।

वहीं पिछले 6 महीने की इस मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो यह इस अवधि में करीब 80 फीसदी की तेजी के साथ 67 रुपये से बढ़कर 126 रुपये पर आ गया है। इसी तरह पिछले 1 साल में TTML का शेयर 12.75 रुपये से बढ़कर 126 रुपये पर आ गया है यानी इस स्टॉक में 1 साल में 850 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इस तरह इस स्टॉक में पिछले 2 साल में करीब 50 गुने की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 30 अप्रैल 2020 को एनएसई पर यह स्टॉक 2.50 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि 4 मई 2022 को एनएसई पर यह स्टॉक 126 रुपये पर बंद हुआ। प्रतिशत में देखें तो 2 साल की अवधि में यह शेयर 4900 फीसदी भागा है।

मार्केट टाइमिंग में RBI ने रेट बढ़ाकर बड़ी हिम्मत दिखाई: उदय कोटक

निवेश पर प्रभाव

TTML के शेयर प्राइस हिस्ट्री के आधार पर विश्लेषण करें तो अगर किसी ने इस स्टॉक में 1 महीने 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये घटकर 65,000 रुपये पर आ जाते। वहीं अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 6 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसको आज अपने 1 लाख रुपये पर 1.80 लाख रुपये मिल रहे होते।

वहीं अगर किसी निवेशक ने टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए रहें होते तो उसको 1 लाख रुपये पर 9.50 लाख रुपये मिल रहे होते।वहीं अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 2 साल पहले 2.50 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते तो और वह अब तक इस स्टॉक में बना रहता उसको अपने निवेश पर 50 लाख रुपये मिल रहे होते।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।