टॉप 5 स्टॉक्स जिन्होंने मार्च 2020 के क्रैश के बाद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके निवेशकों को दिये सबसे ज्यादा रिटर्न
फरवरी 2020 में 42,270 के उच्च स्तर से मार्च 2020 में सेंसेक्स गिरकर 25,630 पर आ गया जिसमें महामारी के कारण केवल 40 दिनों में 39% की गिरावट देखने को मिली थी
Saregama के स्टॉक ने पिछले दो साल में निवेशकों को 1,864% का रिटर्न दिया है
भारतीय शेयर बाजार ने मार्च 2020 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट में से एक का अनुभव किया था। फरवरी 2020 में 42,270 के शिखर से, मार्च 2020 में सेंसेक्स गिरकर 25,630 पर आ गया था। इसमें महामारी के कारण केवल 40 दिनों में 39% की गिरावट आई। हालांकि क्रैश होने के बाद भी बाजार में तेजी आई। अक्टूबर 2021 में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) दोगुने से अधिक और 62,245 के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया।
कम ब्याज दरों के कारण हाई लिक्विडिटी देखने को मिली जिसने धीमी आर्थिक विकास गति, मुद्रास्फीति और नए कोविड वेरिएंट के खतरे के बावजूद भी इस रैली को आगे बढ़ाया।
इस रैली के दौरान कई शेयरों ने 1,000 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसमें टॉप पांच यहां दिये गये हैं -
1 Saregama
आज की लिस्ट का ये टॉप परफॉर्मिंग स्टॉक है। पिछले दो साल में इस शेयर ने 1,864% का रिटर्न दिया है।
सारेगामा भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी रिकॉर्डिंग और प्रकाशन कंपनियों में से एक है। इसमें 18 भाषाओं में 1.3 लाख से अधिक गीतों की संगीत लाइब्रेरी है।
पिछले पांच वर्षों में कंपनी का रेवन्यू 15.3% के CAGR से बढ़ा है। इसी अवधि के दौरान इसका मुनाफा भी 67.3% की सीएजीआर से बढ़ा।
दूसरे नंबर पर अदानी टोटल गैस का नंबर आता है। ये भारत की सबसे बड़ी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है।
इस स्टॉक ने मार्च 2020 में आये क्रैश के बाद से 1,600% का रिटर्न दिया है।
पिछले पांच सालों में अदानी टोटल गैस का स्टैंडअलोन रेवन्यू 9.1% की CAGR से बढ़ा है। इसी अवधि के दौरान इसका मुनाफा भी 36.1% की अच्छे CAGR से बढ़ा है।
3 Adani Green Energy
इसके बाद इन 5 स्टॉक्स में भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का नाम आता है जो कि अदानी ग्रीन एनर्जी है।
पिछले 2 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 1,459% के करीब रिटर्न दिया है।
पिछले पांच वर्षों में Adani Green Energy का रेवन्यू 41% की CAGR से बढ़ा है। ये बढ़त बिजली उत्पादन क्षमता में सुधार के कारण प्राप्त हायर वॉल्यूम की वजह हुआ है। इसी अवधि के दौरान इसका मुनाफा भी 30% की CAGR से बढ़ा है।
टॉप परफॉर्मिंग स्टॉक की लिस्ट में चौथे नंबर अदानी एंटरप्राइजेस है।
पिछले 2 सालों में इस स्टॉक में 1,250% की तेजी देखने को मिली है।
पिछले पांच वर्षों में इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट बिजनेस की कम वृद्धि के कारण अदानी एंटरप्राइजेज का रेवन्यू 1.2% की मामूली दर से बढ़ा है। इसी दौरान इसके मुनाफे में 1.6% की गिरावट देखी गई।
5 Adani Transmission
इस लिस्ट में सबसे अंतिम नाम अदानी ट्रांसमिशन का है जो कि एक पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है।
पिछले 2 सालों में इस स्टॉक ने 1,250.6% का रिटर्न दिया है।
पिछले पांच वर्षों में, इसके रेवन्यू में 30.7% की सीएजीआर वृद्धि हुई है जो कि इसके ट्रांसमिशन के बिजनेस में आई हुई ग्रोथ के कारण है। वहीं इसी अवधि के दौरान इसका मुनाफा भी 25.3% की सीएजीआर से बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)