सुदर्शन सुखानी और मितेश ठक्कर की टॉप स्टॉक टिप्स, जानें आज दोनों दिग्गजों ने कहां लगाया दांव

बुधवार को आरबीआई द्वारा 40 बीपीएस की रेट हाईक के साथ-साथ csr में की गई वृद्धि से बुल्स घबरा गए थे

अपडेटेड May 05, 2022 पर 10:50 AM
मितेश ठक्कर ने अडानी पोर्ट्स पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 833 रुपये तय किया है

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने आज यानी गुरुवार 5 मई के सत्र की शुरुआत सकारात्मक संकेतों के साथ की। पिछले दिन तेज गिरावट के बाद आज बाजार में रिबाउंड दिख रहा है। फेड द्वारा उम्मीद के मुताबिक प्रमुख दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी की गई। इसगे आगे आक्रामक दरों में बढ़ोतरी को खारिज करने के फेड के कदम ने बाजारों के लिए अच्छी राहत दी।

गैप-अप शुरुआत के बाद दोनों हेडलाइन इंडेक्सेस में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। शुरुआती सौदों में सेंसेक्स 650.9 अंक बढ़कर 56,319.9 पर पहुंच गया। निफ्टी अपने पिछले बंद से 185.7 अंक चढ़कर 16,863.3 पर पहुंच गया।

बुधवार को आरबीआई द्वारा 40 बीपीएस की रेट हाईक के साथ-साथ csr में की गई वृद्धि ने दलाल स्ट्रीट को आश्चर्यचकित कर दिया था। इससे बुल्स घबरा गए थे।


कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 64% बढ़ा, ब्रोकरेजेस से जानें स्टॉक में करें मुनाफावसूली या अभी करें होल्ड

CNBC-TV18 के विशेषज्ञों के इन-हाउस पैनल ने निवेशकों के लिए आज व्यापार में खरीदने/बेचने के लिए शेयरों की एक लिस्ट चुनी है। बाजार विशेषज्ञों द्वारा टॉप खरीद-बिक्री की कॉल यहां दी गई हैं:

earningwaves.com के Mitessh Thakkar की टॉप पिक्स

Buy Adani Ports: टारगेट- 833 रुपये, स्टॉपलॉस- 804 रुपये

Buy Delta Corp: टारगेट- 270 रुपये, स्टॉपलॉस- 254 रुपये

Sell Firstsource Solutions : टारगेट- 111 रुपये, स्टॉपलॉस- 124 रुपये

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

s2analytics.com के Sudarshan Sukhani की टॉप पिक्स

Sell BEL: स्टॉपलॉस- 238 रुपये

Sell Can Fin Homes: स्टॉपलॉस- 635 रुपये

Buy UPL: स्टॉपलॉस- 816 रुपये

Buy PowerGrid: स्टॉपलॉस- 233 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।