Get App

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

19 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 976.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 100.73 करोड़ रुपए की बिकवाली की

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 8:04 AM
Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 35300 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 34880 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 35951 फिर 36182 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

19 जुलाई को बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। बैंक, मेटल और ऑटो स्टॉक्स में आई तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में 0.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Sensex कल 246 अंकों की बढ़त के साथ 54768 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 62 अंकों की बढ़त के साथ 16340 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल एक और कारोबारी सत्र में हायर हाई हायर लो फार्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाया था।

GEPL Capital के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी पिछले दिन के गैप के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है और हायर टॉप हायर बॉटम फार्मेशन को भी बनाए रखा है। ये इस बात का संकेत है कि इंडेक्स में ऊपर जाने की संभावना बनी हुई है। बाजार पर बुल्स की पकड़ मजबूत नजर आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी तेजी का रुख बनाए हुए है। ये 3 महीनें बाद पहली बार 60 के ऊपर बना हुआ है। ये इंडेक्स में मजबूती कायम रहने को संकेत हैं। अब निफ्टी के लिए 16,561 (20 weeks SMA)के स्तर पर पहला रजिस्टेंस है उसके बाद 16,794(swing high)के स्तर पर दूसरा रजिस्टेंस है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 16,142 (2 days low)पर पहला और 16,066 (gap support) पर दूसरा बड़ा सपोर्ट है।

पूरे प्राइस एक्शन और इंडीकेटर सेटअप को देखते हुए सावंत का कहना है कि निफ्टी अब 16,561 के अपने पहले लक्ष्य की और बढ़ रहा है। इसके बाद आने वाले दिनों में 16,794 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें