सितंबर 2022 तक बाजार में थमेगी गिरावट, लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अभी सही वक्त

Ashika Global के को-फाउंडर अमित जैन ने आईटी सेक्टर पर बात करते हुए कहा कि आईटी इंडेक्स 39600 के अपने पीक से करीब 40 फीसदी टूट चुका है। अगर आप आईटी शेयरों के लॉन्ग टर्म एवरेज पर नजर डालें तो यह 17000 के आसपास नजर आता है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ऐसी आईटी कंपनियों में निवेश के बढ़िया मौके नजर आ रहे हैं जिनकी आय में अच्छी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 6:15 AM
Story continues below Advertisement
वर्तमान में बाजार लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के शानदार मौके दे रहा है

शेयर बाजार के उतारचढ़ाव से डरकर अगर आप अभी तक बाजार से दूर हैं तो अब बाजार में एंट्री करने का मौका आ गया है। यह कहना है Ashika Global के को-फाउंडर अमित जैन का। अमित जैन ने कहा कि मौजूदा लेवल पर लंबी अवधि के निवेशकों को खरीदारी शुरू कर देना चाहिए।

जैन का मानना है कि सितंबर 2022 तक बाजार में प्राइस करेक्शन और टाइम करेक्शन दोनों थमते नजर आएंगे। इस समय हमें हेल्थकेयर और आईटी सेक्टर में वैल्यू खरीदारी के तमाम मौके नजर आ रहे हैं।

लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा मौका


वर्तमान में बाजार लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के शानदार मौके दे रहा है। निवेशकों को IT कंपनियों में पैसे लगाने चाहिए। आगे इनकी कमाई में बढ़ोतरी की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। हालांकि शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म निवेशकों को आईटी में अगले 3-6 महीने तक बेहतर लेवल पाने के लिए इंतजार करने की सलाह होगी ।

अमित जैन ने कहा कि अगर चीन और ताइवान या इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू नहीं होता तो सितंबर 2022 तक अमेरिका अपनी टेक्निकल मंदी के सबसे बुरे दौर से बाहर आता दिखेगा।

उन्होंने कहा कि बाजार में आया हाल का करेक्शन हमें चुनिंदा सेक्टर और स्टॉक्स में खरीदारी के अच्छे मौके दे रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत लॉन्ग टर्म बुल मार्केट में आई इस गिरावट के आखिरी चरण में है। हमें आगे कुछ सेक्टरों में कुछ टाइम करेक्शन देखने को मिल सकता है लेकिन प्राइस करेक्शन की बात करें तो तमाम स्टॉक्स में यह अब बॉटम आउट होता नजर आ रहा है ।

चुनिंदा शेयरों में निवेश का शानदार मौका

वर्तमान समय में भारतीय बाजार चुनिंदा स्टॉक में निवेश के अच्छे मौके दे रहा है। आईटी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी इंडेक्स 39600 के अपने पीक से करीब 40 फीसदी टूट चुका है। अगर आप आईटी शेयरों के लॉन्ग टर्म एवरेज पर नजर डालें तो यह 17000 के आसपास नजर आता है। हाल में आई गिरावट के बाद यह 26500 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ऐसी आईटी कंपनियों में निवेश के बढ़िया मौके नजर आ रहे हैं जिनकी आय में अच्छी ग्रोथ की संभावना नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में ज्यादा लालच ठीक नहीं, हर साल 15% रिटर्न लेकर रहें खुश, Zerodha के बॉस निखिल कामत की सलाह

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।