Get App

Trade Spotlight:RCF, CARE Ratings और कैपलिन पॉइंट ने कल कराई जोरदार कमाई, अब इनको होल्ड करें या निकलें?

वोलैटिलिटी एक बार फिर 25 के स्तर के ऊपर चली गई है। जिससे मंदड़ियों को और ताकत मिल रही है। साथ ही बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने का संकेत मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 10:08 AM
Trade Spotlight:RCF, CARE Ratings और कैपलिन पॉइंट ने कल कराई जोरदार कमाई, अब इनको होल्ड करें या निकलें?
पिछले गुरुवार को मीडियम टर्म करेक्शन के बाद केयर रेटिंग्स में तेज बाउंस बैंक देखने को मिला और ये 3 फीसदी भागा। हालांकि इस महीनें अब तक ये शेयर 11 फीसदी से ज्यादा टूटा है

19 मई को बीयर्स एक बार फिर पूरी ताकत से बुल्स पर हमला करते नजर आए। 19 मई यानी कल के कारोबार में बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और इन सबके कारण आ सकते वाली मंदी का डर दुनिया भर के बाजारों पर हावी रहा। कारोबार के अंत में कल BSE Sensex 1416 अंक यानी 2.6 फीसदी टूटकर 52792 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 431 अंक यानी 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 15809 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनाया।

दिग्ग्जों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

वोलैटिलिटी एक बार फिर 25 के स्तर के ऊपर चली गई है। जिससे मंदड़ियों को और ताकत मिल रही है। साथ ही बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बने रहने का संकेत मिल रहा है। कल के कारोबार में वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 10.14 फीसदी की बढ़त के साथ 24.56 के स्तर पर पहुंचता नजर आया।

कल के मंदी के महौल में कुछ स्टॉक बहती धारा के विपरीत दिशा में तैरते नजर आए। RCF यानी राष्ट्रीट केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर का शेयर 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 96.7 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 18 फीसदी भागा है। कैपलिन पॉइंट (Caplin Point Laboratories) में भी कल 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये 800.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 21 फीसदी चढ़ा है। इसी तरह CARE Ratings में भी कल 4 फीसदी की तेजी आई और ये 426 रुपए का स्तर छूता नजर आया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें