Trade Spotlight:Prestige Estates और Gujarat Ambuja ने अब तक कराई जोरदार कमाई, जानें अब क्या हो इनमें आपकी निवेश रणनीति

Gujarat Ambuja Exports में 219 रुपये तक का लक्ष्य भी संभव है लेकिन अभी यह काफी बढ़ चुका है ऐसे में इसमें गिरावट में खरीद का मौका खोजें.

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 11:08 AM
कल के कारोबार में Prestige Estates, Apollo Hospitals, Gujarat Ambuja Exports और Infibeam Avenues के शेयर फोकस में रहे थे।

दलाल स्ट्रीट की लगाम एक बार फिर बीयर्स के हाथ में आ गई है। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग सभी सेक्टरों में आई बिकवाली के चलते भारी दबाव में नजर आ रहे हैं। हालांकि प्राइवेट बैंकों में कुछ खरीदारी आई है। कमजोर गलोबल संकेत भारतीय बाजारों पर अपना असर दिखा रहे हैं। आज के बाजार की हाल पर नजर डालें तो क्रूड की तेजी ने बाजार का मूड़ बिगाड दिया है। निफ्टी 18200 के नीचे फिसल गया है। आज मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 105.15 अंक यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 18007 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं सेंसेक्स 400.21 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 60,354.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि कल के कारोबार में Prestige Estates, Apollo Hospitals, Gujarat Ambuja Exports और Infibeam Avenues के शेयर फोकस में रहे थे। Prestige Estates ने कल 2.77 फीसदी की बढ़त के साथ 526.65 रुपये के स्तर पर बंद होने के पहले 554.90 का रिकॉर्ड हाई लगाया था। इस तरह Gujarat Ambuja Exports भी 3.96 फीसदी की बढ़त के साथ 190.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

हर गिरावट में बाजार में खरीदारी के मौके, इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई


वहीं Infibeam Avenues 8.5 फीसदी की बढ़त के साथ 44.30 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि Apollo Hospitals एफएंडओ का सबसे बड़ा लूजर रहा था। कल के कारोबार में यह स्टॉक 6 फीसदी टूटकर 4,615.80 के स्तर पर बंद हुआ था ।

आइए जानते है अब इन शेयरों पर क्या है Chartviewindia.in के मजहर मोहम्मद की राय

Prestige Estates- लाइफ टाइम हाई को छूने के बावजूद इस स्टॉक का मीडियम टर्म ट्रेन्ड साइडवेज नजर आ रहा है और यह हमें 520-400 रुपये के बीच में घूमता नजर आ सकता है। पिछले दिन के कारोबार में यह स्टॉक अपनी दिन भर की सारी बढ़त गवां कर दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ था । जिससे इस स्टॉक में इस बात के संकेत मिलते है कि आगे भी इस स्टॉक में और कमजोरी देखने को मिल सकती है। जब तक यह स्टॉक 555 रुपये का ब्रेकआउट नहीं देता है तब तक इसमें नई खरीदारी की सलाह नहीं होगी। अगर यह स्टॉक 555 रुपये का स्तर तोड़ता है तो इसमें 590 रुपये का पहला लक्ष्य देखने को मिल सकता है। जिनके पास यह स्टॉक है वो या तो मुनाफावसूल कर सकते है या फिर 522 रुपये के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ 555 रुपये के ब्रेकआउट का इंतजार कर सकते हैं। अगर अगले 2 सत्रों में यह स्टॉक 555 रुपये के ऊपर बंद रहने में कामयाब नहीं रहता है तो इससे निकल जाएं।

Apollo Hospitals Enterprises- इस स्टॉक में भी कमजोरी के संकेत कायम है। जिसको ध्यान में रखते हुए इसमें नई पोजिशन से बचने की सलाह होगी। ऐसे शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स जिनके पास यह स्टॉक है वो 5000 के आसपास पुलबैक मिलने पर इस स्टॉक से निकल जाएं। इसके लिए 4500 का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

Gujarat Ambuja Exports- इस स्टॉक में 219 रुपये तक का लक्ष्य भी संभव है लेकिन अभी यह काफी बढ़ चुका है ऐसे में इसमें गिरावट में खरीद का मौका खोजें और इस खरीदारी के लिए 180 रुपये से नीचे का स्टॉपलॉस लगाएं।

Infibeam Avenues- पिछले 10 महीने से यह स्टॉक 58-37 रुपये के दायरे में मल्टीवीक कंसोलिडेशन जोन में दिख रहा है। हालांकि पिछले 4 हफ्ते का इसका प्राइस स्ट्रक्चर काफी छोटे दायरे में बंधा दिखा है। ऐसा लगता है कि इस स्टॉक में 39 रुपये के आसपास अपना बेस बना लिया है। हाल में इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आती दिखी है। ऐसे में पोजिशनल ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वह दोहरी रणनीति अपनाएं। कुछ खरीदारी अभी करें और कुछ खरीदारी किसी गिरावट में 42-40 रुपये के बीच आने पर करें। इस स्टॉक में हमारा पहला लक्ष्य 57 रुपये का होगा। इस खरीदारी के लिए 39 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।