Trade Spotlight: कल के कारोबार में इन शेयरों कराई खूब कमाई, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगा इनका जादू

Home First Finance में भी कल करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाता दिखा था

अपडेटेड Aug 23, 2022 पर 9:01 AM
Hitachi Energy India भी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 3537 रुपए के दिन के हाई पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था

22 अगस्त को बाजार पर लगातार दूसरे दिन मंदड़ियों की पकड़ देखने को मिली। कारोबार के अंत में कल सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुए थे। बता दें कि 19 अगस्त यानी इसके पिछले कारोबारी दिन भी निफ्टी करीब 1 फीसदी टूटा था। चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी कल 17500 के नीचे बंद हुआ। महंगाई पर नकेल कसने के लिए यूएस फेड की तरफ से अगली पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ।

सेंसेक्स कल 872 अंक यानी 1.5 फीसदी गिरकर 58774 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 268 अंक यानी 1.5 फीसदी टूटकर 17491 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन के बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न के बाद डेली चार्ट पर कल एक बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था।

22 अगस्त के कारोबार में दिग्गजों की तरह छोटे मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 1 फीसदी और 1.6 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 4.11 फीसदी की बढ़त के साथ 19.04 के स्तर पर पहुंच गया था जो आगे बाजार में तेज उठापटक कायम रहने का संकेत है।


साल के अंत तक BSE मार्केट कैप छू सकता है 300 लाख करोड़ रुपए का स्तर, निफ्टी पार कर सकता है 18600 का पिछला हाई -अमित जैन

इस कमजोरी में भी कल कुछ शेयरों में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। इनमें Elgi Equipments, Hitachi Energy और Home First Finance के नाम शामिल हैं। Elgi Equipments 10.5 फीसदी की तेजी के साथ 465.80 रुपए के रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर बंद हुआ था।

इसी तरह Hitachi Energy India भी 3 फीसदी की बढ़त के साथ 3537 रुपए के दिन के हाई पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने कल डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाया था।

Home First Finance में भी कल करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और ये डेली चार्ट पर औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ बुलिश कैंडल बनाता दिखा था। इसमें कल के कारोबार में हायर हाई हायर लो फार्मेंशन भी देखने को मिला था।

आइए GEPL Capital के विज्ञान सावंत से जानते हैं कि अब इन स्टॉक्स पर क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति

Home First Finance Company India: खरीदें, लक्ष्य - 1130, स्टॉप लॉस - 886 (क्लोजिंग बेसिस)

Elgi Equipments: खरीदें, लक्ष्य - 580, स्टॉप लॉस - 386 (क्लोजिंग बेसिस)

Hitachi Energy India: होल्ड करें, स्टॉप लॉस - 3220 (क्लोजिंग बेसिस)

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।