सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस बार पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
दूसरे कारोबारी दिन दिन अमित सेठ की टॉप कॉल SBI रही जिसने 1.7% का रिटर्न दिया
दूसरे कारोबारी दिन मेहुल कोठारी की टॉप कॉल OBEROI REALTY रही जिसने 2.5% का रिटर्न दिया
दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 13.13% का रिटर्न दिया
दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 13.74% का रिटर्न दिया
दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 3.3% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला स्टॉकः BUY JSW Energy
अमित ने कहा कि इसमें 352 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 375 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 340 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY M&M
प्रशांत ने इस स्टॉक में 1312 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1290 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1420 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jamna Auto
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 118.5 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 130 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 113 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः SELL IndusInd Bank
मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 1115 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1030 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1160 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।