टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने डायवर्सिफाइड गेमिंग एंड ई-स्पोर्ट मीडिया कंपनी Nazara Technologies के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी।
टेलिकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने डायवर्सिफाइड गेमिंग एंड ई-स्पोर्ट मीडिया कंपनी Nazara Technologies के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत वोडाफोन आइडिया अपने सब्सक्राइबर के लिए गेमिंग सेवाएं शुरु करेगी।
Vi Games के नाम से शुरु होने वाली इस गेमिंग सर्विस के तहत 1400 से ज्यादा Android और HTML5 आधारित मोबाइल गेम उपलब्ध होंगे। इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के मोबाइल गेम होंगे। कंपनी ने कहा है कि उसकी गेम ऑफरिंग में शुरुआत में कैजुअल गेम ही होंगे। धीरे-धीरे इनका विस्तार होगा और फिर इसमें सोशल गेम और ई-स्पोर्ट्स गेम भी शामिल होंगे।
इस बारे में हुई एक प्रेस ब्रीफ्रिंग में वोडाफोन आइडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला (Avneesh Khosla) ने कहा कि यह सेवा शुरुआत में सिर्फ Vi के प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबरों के लिए होगी। बाद में इस सेवा को दूसरे सब्सक्राइबर के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इस बारे में उन्होंने और जानकारी नहीं दी।
यह सेवा Vi फ्लैगशिप ऐप के जरिए 2 अलग-अलग प्लान के तहत मिलेगी। यह प्लान हैं Gold Pass और Platinum Pass। गोल्ड पास पोस्टपेड के लिए 50 रुपये मंथली फीस और प्रीपेड के लिए 56 रुपये मंथली फीस पर उपलब्ध होगी। इसके तहत 30 प्रीमियम गेम मिलेंगे। ऐसे पोस्डपेड यूजर जो 499 रुपए या उसके ऊपर का प्लान लेंगे उनको हर महीने 5 फ्री गोल्ड गेम मिलेंगे। वहीं प्लेटिनम पास प्लान प्रति डाउनलोड भुगतान के आधार पर काम करेगा। जिसके तहत सब्सक्राइबर कोई एक exclusive और super premiumगेम 25 रुपये (पोस्ट पेड )/26 रुपये (prepaid) में डाउनलोड कर सकेगा।
Vi ने यह भी बताया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर 250 से ज्यादा एड -सपोर्टेड फ्री गेम भी उपलब्ध कराएगी।
यह एलान उस समय हुआ है जब भारत में कोरोना महामारी के चलते लोगों के घरों में बंद रहने के दौरान मोबाइल गेमिंग कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस समय देश में गेमिंग इंडस्ट्री में मैच्योरिटी आने के भी शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। मनीकंट्रोल ने 24 दिसंबर को ही अपने एक रिपोर्ट में बताया था कि 2021 से लोगों ने मोबाइल गेम में पैसै खर्च करना शुरु किया है।
Niko Partners के मुताबिक भारत एशिया का सबसे तेज ग्रोथ करने वाले मोबाइल गेमिंग बाजारों में से एक है। 2021 में देश में मोबाइल गेमिंग और पीसी गेमिंग से होने वाली आय 534.1 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान किया गया है और इसमें आगे और ग्रोथ की संभावना है। उम्मीद है कि 2025 तक भारत की मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री 1.49 अरब डॉलर की हो सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।