चौथी तिमाही में वेदांता के शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी की रेवेन्यू 41% बढ़ा है और मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। कर्ज में करीब 6600 करोड़ की कमी है। साथ ही कंपनी ने 31 रुपये 50 पैसे प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में कमी आई है। लेकिन अनुमान से सेल्स वॉल्यूम ज्यादा रहा है।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 30.3 प्रतिशत घटकर 865.5 करोड़ रुपये रहा। बैंक की आय 2.4 प्रतिशत बढ़कर 7900 करोड़ रुपये रही।
आइए डालते है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस पर एक नजर, अब इन स्टॉक्स में क्या करना होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति
BofAML ने वेदांता पर Buy रेटिंग दी है औक शेयर का लक्ष्य 480 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Q4 में EBITDA रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। कंपनी ने 31.50/Sh के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। कमोडिटी के दाम में बढ़ोतरी कंपनी के लिए फायदेमंद होगी।
Brokerages on AMBUJA CEMENT
ब्रोकरेज फर्म ने अंबुजा सीमेंट पर अपनी नोट में कहा है कि पश्चिम क्षेत्र में अच्छी मांग से वॉल्यूम अनुमान से अच्छे रहे है। लागत घटाने से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। क्षमता विस्तार पर सही दिशा में काम जारी है। डीजल कीमतें बढ़ना कंपनी के लिए शॉर्ट-टर्म रिस्क है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 425 रुपये का लक्ष्य दिया है।
AMBUJA CEMENT पर GOLDMAN SACHS
GOLDMAN SACHS ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 390 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि क्षमता विस्तार पर कंपनी तेजी से काम कर रही है। अगले 2-3 साल में क्षमता 31.4 MT से बढ़कर 40 MT संभव है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )