बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का मूड है। निफ्टी 10 जून के बाद एक बार फिर 16000 के पार निकल गया है। बैक निफ्टी में लगातार मजबूती कायम है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स बैक फुट पर चले गए हैं। निफ्टी में 16000 पर पुट राइटिंग नजर आने लगी है। कॉल राइटर्स 16300 पर सहारा तलाश रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी में भी पुट राइटर्स का दबदबा है। आज 34000 से 34300 पर पुट राइटर्स हावी नजर आ रहे हैं। कॉल राइटर्स 35000 पर खिसक गए हैं
