भारत की टॉप चार आईटी सेवा कंपनियों में से एक विप्रो लिमिटेड (Wipro Limited) के जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही के लिए नतीजे कल यानी 20 जुलाई को घोषित किये जायेंगे। विप्रो के वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए नतीजे कमजोर रहने की उम्मीद है। बता दें कि विप्रो की प्रतिद्वंदी कंपनियों टीसीएस (TCS) और एचसीएल (HCL) के नतीजे भी कमजोर देखने को मिले थे।
विभिन्न ब्रोकरेज की रिपोर्ट्स पर आधारित पोल के मुताबिक अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 7 से 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि आय में सालाना आधार पर 14-18 प्रतिशत की वृ्द्धि देखने को मिल सकती है। कंपनी की डॉलर आय 1% से ज्यादा बढ़ सकती है जबकि मार्जिन पर दबाव संभव है।
ब्रोकरेजेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2,900–3,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 21,300–21,700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान 18,252 करोड़ रुपये की आय और 3,232 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
जबकि पिछली तिमाही यानी कि जनवरी-मार्च 2022 की तिमाही में कंपनी ने 3087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था और इस अवधि में कंपनी की आय 20,860 करोड़ रुपये रही थी।
MS और Kotak के मुताबिक कंपनी का Q2FY23 में गाइडेंस 2.5-4.5% पर रह सकता है। वहीं Wipro और CLSA का अनुमान है कि कंपनी का Q2FY23 गाइडेंस 2-4% रह सकता है।
वहीं CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 के लिए WIPRO की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिल सकता है। कंपनी की डॉलर आय वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में 275.8 करोड़ डॉलर रह सकती है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 272.17 करोड़ डॉलर रही थी।
वहीं रुपये में देखें तो CNBCTV18 poll के मुताबिक तिमाही आधार पर Q1FY23 में कंपनी की आय 2.56 प्रतिशत बढ़कर 21395 रुपये रहने का अनुमान है जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 20860 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का EBIT 16.4% रहने का अनुमान है जबकि पिछली तिमाही में ये 17% था।
दोपहर 1.47 बजे विप्रो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 404.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विप्रो का स्टॉक आज बाजार बंद होने पर 0.22 प्रतिशत या 0.90 अंकों की बढ़त के साथ 405.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)