घरेलू ब्रोकरेज हाउस यस सिक्योरिटीज राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले Va Tech Wabag को लेकर काफी बुलिश है। यह कंपनी बड़े और जटिल प्रोजेक्ट को हासिल करने और पूरा करने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रखती है। दिसंबर 2021 तिमाही तक कंपनी के पास 100 अरब रुपये के ऑर्डर थे। यस सिक्योरिटीज का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में ऑर्डर हासिल होने से कंपनी की आगे की कमाई की संभावना काफी अच्छी है।
Va Tech Wabag पर जारी अपने नोट में यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि इसके सभी बड़े प्रोजेक्ट प्राइस वैरिएशन क्लाज के कवरेज में शामिल हैं जिससे कंपनी को आगे अपने मुनाफे को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। यस सिक्योरिटीज ने Va Tech Wabag की कवरेज Buy रेटिंग के साथ शुरु की है और इसके लिए 391 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में इसके वर्तमान स्तरों से 29 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
यस सिक्योरिटीज ने इस नोट में आगे कहा है कि सरकार और तमाम फंडिंग एजेंसियां देश में बढ़ते जल संकट को देखते हुए वाटर स्टोरेज और वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर पर लगातार फोकस बनाए हुए हैं जिससे इस सेक्टर में लंबी अवधि में जोरदार ग्रोथ आने की संभावना है। इसका फायदा Va Tech Wabag जैसी कंपनी को मिलेगा।
बतातें चलें कि Va Tech Wabag वाटर और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर की एक लीडिंग मल्टी नेशनल कंपनी है जो दुनिया के कई देशों में कारोबार करती है।
बीएसई पर उपलब्ध कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक Va Tech Wabag में बिगबुल राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनावाला की होल्डिंग 8.04 फीसदी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।