Nifty Next 50 इंडेक्स में शामिल होंगे जोमैटो, पेटीएम और नायका के शेयर, यहां जानिए डिटेल

NSE द्वारा इससे जुड़े क्राइटीरिया में बदलाव से इन स्टॉक्स के लिए इंडेक्स में एंट्री का रास्ता साफ हुआ है, इन स्टॉक्स की बीते साल ही लिस्टिंग हुई है

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 2:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जोमैटो (Zomato), वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm) और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (Nykaa) 31 मार्च, 2022 से निफ्टी नेक्स्ड 50 (Nifty Next 50) इंडेक्स शामिल हो जाएंगे

Nifty Next 50 : हाल में लिस्टेड जोमैटो (Zomato), वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm) और एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (Nykaa) उन स्टॉक्स में शामिल हैं, जो 31 मार्च, 2022 से निफ्टी नेक्स्ड 50 (Nifty Next 50) इंडेक्स शामिल हो जाएंगे। स्टॉक एक्सचेंज द्वारा इससे जुड़े क्राइटीरिया में बदलाव से इन स्टॉक्स के लिए इंडेक्स में एंट्री का रास्ता साफ हुआ है। इन स्टॉक्स की बीते साल ही लिस्टिंग हुई है।

एनएसई ने बदला इलिजिबिलिटी क्राइटीरिया

एनएसई इंडेक्स (NSE Indices) की इंडेक्स मेंटेनेंस सब-कमेटी- इक्विटी (IMSC) ने निफ्टी इक्विटी इंडेक्स के इलिजिबिलिटी क्राइटीरिया और अपने पीरियॉडिक रिव्यू के तहत विभिन्न इंडेक्स में स्टॉक्स के रिप्लेसमेंट में बदलाव का फैसला किया है। एनएसई ने गुरुवार को जारी सर्कुलर में घोषणा की कि ये बदलाव 31 मार्च, 2022 से लागू होंगे।


NSE Colocation Scam : कौन हैं आनंद सुब्रमण्यन? क्या अरेस्ट हुआ NSE का अधिकारी ही था हिमालय का योगी?

कमेटी ने निफ्टी इक्विटी इंडेक्स के इलिजिबिलिटी क्राइटीरिया में बदलाव का फैसला किया है। मेथडोलॉजी में नए बदलाव के अनुसार, स्टॉक्स की न्यूनतम लिस्टिंग हिस्ट्री 1 महीना होनी चाहिए, जबकि पहले यह अवधि 3 महीने थी।

इस वजह से निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल होने में मिली मदद

एडेलवीस सिक्योरिटीज में हेड (अल्टरनेटिव्स रिसर्च) अभिलाष पगरिया ने कहा, “अब स्टॉक्स की कट-ऑफ हिस्ट्री पहले की 3 महीने के बजाय अब न्यूनतम 1 महीना होना चाहिए। इससे नायका, पेटीएम, पॉलिसी बाजार और लेटेंट व्यू जैसे शेयरों के लिए रास्ता साफ हो गया है जो अक्टूबर 2021 के बाद सूचीबद्ध हुए हैं। पैसिव ट्रैकिंग के लिहाज से नए मानदंडों ने न्याका और पेटीएम को निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल करने में मदद की है।”

Mutual Funds : Demat या स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट, किस रूप में म्यूचुअल फंड्स को रखना है बेहतर, जानिए डिटेल

इन छह स्टॉक्स को निफ्टी नेक्स्ट 50 में मिली जगह

छह स्टॉक्स – नायका (Nykaa), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), माइंडट्री लिमिटेड, पेटीएम (Paytm), एसआरएफ लिमिटेड और जोमैटो (Zomato) लिमिटेड निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स में अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज, अरबिंदो फार्मा, एचपीसीएल, आईजीएल, जिंदल स्टील एंड पावर और यस बैंक की जगह लेंगे। इसके अलावा, अपोलो हॉस्पिटल्स निफ्टी 50 इंडेक्स में आईओसी की जगह लेगा, जबकि निफ्टी बैंक के भीतर बैंक ऑफ बड़ौदा को शामिल किया जाएगा क्योंकि आरबीएल बैंक को बैंकिंग इंडेक्स से बाहर हो गया है।

ब्रोकरेज ने कहा, “निफ्टी इंडेक्स में बदलाव का अनुमान एडेलवीस ने पहले ही जाहिर कर दिया था।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।