15 साल में सिर्फ 3 बार Muhurat Trading के दिन फिसला Sensex, अगले कारोबारी दिन कैसी रही चाल?

Muhurat Trading 2023: दिवाली से नया सम्वत् शुरू होता है। इस शुभ मौके पर एक घंटे के लिए स्टॉक मार्केट खुला रहता है। पिछले 15 वर्षों में मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन मार्केट में अधिकतर तेजी रही है और वर्ष 2008 में तो यह 5% से अधिक उछल गया था। हालांकि सवाल अब ये उठता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के अगले कारोबारी दिन Sensex कैसा परफॉर्म करता है, यहां 15 वर्षों का पूरा रिकॉर्ड और दिवाली किस-किस दिन पड़ी, इसकी डिटेल्स दी जा रही है

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 8:42 AM
Muhurat Trading के लिए मार्केट शाम सवा छह से शाम सवा सात बजे तक (6:15 PM – 7:15 PM) खुला रहेगा।

Muhurat Trading 2023: दीपों के त्योहार पर निवेश और ट्रेडिंग की परंपरा रही है। दिवाली हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है और यह चाहे शनिवार या रविवार यानी स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग डे पर भी पड़े, इस शुभ मौके पर ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए कुछ देर तक स्टॉक मार्केट खुला रहता है। पिछले 15 वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग की बात करें तो अधिकतर समय स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि उसके अगले दिन मार्केट के परफॉरमेंस की बात करें तो अधिकतर समय स्टॉक मार्केट में कमजोरी रही है।

Jewellery Stocks: दिवाली से दिवाली, इन ज्वैलरी स्टॉक्स ने पांच गुना तक बढ़ा दी पूंजी 

व्यापारियों की भाषा में दिवाली से सम्वत् के रूप में नया वर्ष (इस बार 12 नवंबर से सम्वत् 2080) शुरू होता है। ऐसे में अच्छी किस्मत और संपन्नता के के प्रतीक के रूप में दिवाली के मौके पर निवेशक और ट्रेडर्स मुहूर्त ट्रेडिंग करते हैं। मान्यता है कि इस मौके पर ट्रेडिंग करने से पैसे और सफलता मिलती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस दौरान निवेश किया हुआ पैसा शुभ होता है।


Stock Market Based Top Movies: स्टॉक मार्केट पर आधारित सबसे बेहतरीन मूवीज, आपने कौन-सी देखी है?

Sensex on Diwali: मुहूर्त ट्रेडिंग और उसके अगले कारोबारी दिन कैसा रहा है परफॉरमेंस

पिछले 15 बार दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की बात करें तो अधिकतर बार निवेशकों ने इसे निवेश के मौके के तौर पर लिया। सिर्फ तीन बार- वर्ष 2012, वर्ष 2016 और वर्ष 2017 में ऐसा हुआ है, जब मुहूर्त ट्रेडिंग में मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा और मार्केट फिसल गया। हालांकि वर्ष 2008 को छोड़ हमेशा मार्केट में उतार-चढ़ाव 1 फीसदी से कम ही रही। सिर्फ 2008 में मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन मार्केट ने कमाल कर दिया था और सेंसेक्स 5.9% मजबूत हुआ था। यहां नीचे हर साल के मुहूर्त ट्रेडिंग और फिर उसके अगले कारोबारी दिन सेंसेक्स के परफॉरमेंस की डिटेल्स दी जा रही है।

वर्ष  दिवाली की तारीख (दिन) दिवाली पर सेंसेक्स परफॉरमेंस दिवाली के अगले दिन सेंसेक्स का दम
2008 28 अक्टूबर (मंगलवार) 5.9% 0.4%
2009  17 अक्टूबर (शनिवार) 0.02% (-) 0.6%
2010  5 नवंबर 2010 (शुक्रवार) 0.5% (-) 0.7%
 2011 26 अक्टूबर (बुधवार)   0.2% 3%
2012 13 नवंबर (मंगलवार) (-) 0.3% (-) 0.8%
2013 3 नवंबर (रविवार) 0.2% (-) 1.3%
2014 23 अक्टूबर (गुरुवार) 0.2% (-) 0.4%
2015 11 नवंबर (बुधवार) 0.5% (-) 1%
2016 30 अक्टूबर (रविवार) (-) 0.04% (-) 0.2%
2017 19 अक्टूबर (गुरुवार) (-) 0.6% 0.4%
2018 7 नवंबर (बुधवार) 0.7% (-) 0.2%
2019 27 अक्टूबर (रविवार) 0.49% 1.5%
2020 14 नवंबर (गुरुवार) 0.4% 0.7%
2021 4 नवंबर (गुरुवार) 0.5% 0.8%
2022 24 अक्टूबर (सोमवार) 0.88% (-) 0.48%

इस बार क्या है Muhurat Trading के लिए समय

इस बार दिवाली रविवार 12 नवंबर को पड़ रही है। टाइमिंग की बात करें तो मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए मार्केट शाम सवा छह से शाम सवा सात बजे तक (6:15 PM – 7:15 PM) खुला रहेगा। इसके अगले दिन 13 नवंबर को कारोबार सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा। इसके बाद  14 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर इक्विटी मार्केट में कारोबार बंद रहेगा। हालांकि कमोडिटीज डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट में इवनिंग सेशन (5:00 pm to 11:30/11:55 pm) में कारोबार चालू रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।