Trading Idea: सीजफायर की खबर कितना सुधारेगी सेंटिमेंट, जानें अब क्या होगा अगला बड़ा थीम जहां बनेगा पैसा

Trading Idea: बैंक निफ्टी सबसे अहम सपोर्ट 54,400-54,600 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,500-54,600 पर है । स्टॉपलॉस 54,350 पर है। अगर 54,350 ब्रेक हो, सभी लॉन्ग पोजिशन से पूरी तरह निकल जाएं। पहला रजिस्टेंस 54,900-55,000 पर है

अपडेटेड May 29, 2026 पर 9:49 AM
Story continues below Advertisement
बाजार में इस समय एक शांत बुल मार्केट चल रही है। निफ्टी आपको सही संकेत नहीं दे रहा है। मिडकैप इंडेक्स रोज नया शिखर बना रहा है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का वैसे कोई लॉजिक नहीं है। बुधवार के मुकाबले सभी संकेत बढ़िया ही हैं। कच्चा तेल $93 पर है, डॉलर इंडेक्स भी 99 के नीचे है और खबर है कि US-ईरान में 60 दिन का समझौता हुआ है। हां ये जरूर है कि कल छुट्ठी वाले दिन गिफ्ट निफ्टी करीब 300 प्वाइंट नीचे था। हमने एक दिन की ग्लोबल कमजोरी में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन जो भी हो, शायद हम इतना नीचे आज ना खुलें। काफी कुछ डॉलर-रुपये की शुरुआत पर भी निर्भर करेगा। बैंक निफ्टी में दो दिनों में 400-500 प्वाइंट की छोटी गिरावट हुई है। उसके पहले बैंक निफ्टी में दो दिन में बड़ी रैली हुई थी। बाजार में अभी भी ब्रेकआउट फेल नहीं हुआ है। लेकिन कन्फर्मेशन के लिए 24,050 के ऊपर बंद होना चाहिए। और अगर 23,800 के नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फसने का रिस्क रहेगा।

बाजार: कैसा है टेक्स्चर?

बाजार में इस समय एक शांत बुल मार्केट चल रही है। निफ्टी आपको सही संकेत नहीं दे रहा है। मिडकैप इंडेक्स रोज नया शिखर बना रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी सिर्फ इसलिए नहीं चल पा रहा है क्योंकि कच्चे तेल का असर है। ऊपरी स्तरों पर FIIs लार्ज कैप्स में बेचने आ जाते हैं, लेकिन ऐसी दिक्कत मिड या स्मॉल कैप्स में नहीं है। लेकिन मिड या स्मॉल कैप्स में थीम की पहचान करना जरूरी है।


निफ्टी भी काफी मजबूती दिखा रहा है। 22,182 के मार्च low के मुकाबले 23,260 का higher बॉटम है। 50,000 के मार्च low के मुकाबले 52,800 का बैंक निफ्टी का higher बॉटम है। बस बाजार को एक संकेच चाहिए कि कच्चा तेल 80 के नीचे जाने को तैयार है। निफ्टी में एक pent up एनर्जी बन रही है जो कभी भी विस्फोट हो सकती है। यहां से बाजार एक साल में पॉजिटिव सरप्राइज कर सकता है।

बाजार : क्या हो रणनीति?

बाजार में इस समय 2-3 सबसे बड़ी थीम है। सबसे बड़ी MNC POWER थीम है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण परसो की सीमेंस की चाल है। ABB, कमिंस, हिताची सभी में जोरदार तेजी है। कैपिटल मार्केट एक और जोरदार थीम है। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में SIP जारी रखिये। पहले ही निचले स्तरों से ये शेयर 15-20% चल चुके हैं। फिलहाल के लिए निफ्टी में बड़ी ट्रेड की उम्मीद मत करिये। अभी के लिए निफ्टी रेंज में है। बैंक निफ्टी एक बड़े ब्रेकआउट के काफी करीब है। बस बैंक निफ्टी 54,500 के ऊपर बने रहना चाहिए।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 23,750-23,800 पर है। बड़ा सपोर्ट 23,550-23,600 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,750-23,800 पर है जबकि स्टॉप लॉस 23,650 पर है। पहला रजिस्टेंस 23,950-24,000 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,100-24,200 पर है। अगर 24,000 रिजेक्ट हो, तभी बेचें, स्टॉपलॉस 24,100 पर है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी सबसे अहम सपोर्ट 54,400-54,600 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,500-54,600 पर है । स्टॉपलॉस 54,350 पर है। अगर 54,350 ब्रेक हो, सभी लॉन्ग पोजिशन से पूरी तरह निकल जाएं। पहला रजिस्टेंस 54,900-55,000 पर है जबकि 55,200-55,400 पर है। अगर 55,000-55,100 रिजेक्ट हो तभी बेचें। स्टॉपलॉस 55,200 पर है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।