Maruti सहित इन 5 स्टॉक्स की कीमतें 52 हफ्ते के लो पर, क्या यह निवेश का बड़ा मौका है?

Maruti Suzuki का शेयर 25 सितंबर को 0.68 फीसदी चढ़कर 12,071 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यानी 2026 में यह शेयर करीब 28 फीसदी गिर चुका है। मारुति कार और एसयूवी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Britannia Industries का शेयर 25 सितंबर को 0.61 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। यह शेयर इस साल यानी 2026 में अब तक 18 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

शेयर बाजार में गिरावट की मार कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर पड़ी है। इनमें मारुति सुजुकी जैसी कंपनी शामिल हैं। इन शेयरों की कीमतें 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। यह उन निवेशकों के लिए निवेश का बड़ा मौका है, जो लंबे समय से इन दिग्गज शेयरों में निवेश के मौके ढूंढ रहे थे।

मारुति का शेयर इस साल 28% गिरा है

Maruti Suzuki का शेयर 25 सितंबर को 0.68 फीसदी चढ़कर 12,071 रुपये पर बंद हुआ। इस साल यानी 2026 में यह शेयर करीब 28 फीसदी गिर चुका है। मारुति कार और एसयूवी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट शेयर 50 फीसदी से थोड़ा ही कम है। इस शेयर ने निवेशकों को लंबी अवधि में काफी अच्छा रिटर्न दिया है।


टाटा समूह की कंपनी का शेयर भी फिसला

Tata Consumer Products का शेयर 25 सितंबर को 0.64 फीसदी गिरकर बंद हुआ। यह शेयर इस साल यानी 2026 में अब तक 17 फीसदी क्रैश कर चुका है। इससे इसकी वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ गई है। टाटा समूह की यह कंपनी नमक सहित रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजें बनाती है। इसका ब्रांड भी काफी स्ट्रॉन्ग है।

दिग्गज बिस्कुट कंपनी का शेयर भी टूटा

Britannia Industries का शेयर 25 सितंबर को 0.61 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। यह शेयर इस साल यानी 2026 में अब तक 18 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। यह बिस्कुट बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी बड़ा है। इसका मार्केट शेयर भी जबर्दस्त है। इसका ब्रांड भी काफी मजबूत है।

बेयर क्रॉपसाइंस का शेयर भी 18 फीसदी गिरा

बेयर क्रॉपसाइंस का शेयर 25 सितंबर को 0.70 फीसदी गिरकर 3,710 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर इस साल 18 फीसदी से ज्यादा गिरा है। यह कंपनी हर्बिसाइड्स, पेस्टिसाइड्स और फंगिसाइड्स जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल फसलों को कीट के हमलों को बचाने के लिए होता है। इस अलावा यह हाई क्वालिटी के बीज भी बनाती है।

यह भी पढ़ें: लंबी और मध्यम अवधि के लिहाज से यह शेयरों में निवेश का शानदार मौका, एक्सपर्ट ने बताई इसकी खास वजह

यह रेलवे स्टॉक इस साल 33 फीसदी लुढ़का

Jupiter wagons का शेयर 25 सितंबर को 0.69 फीसदी गिरकर 226.50 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर 2026 में अब तक करीब 33 फीसदी गिरा है। पिछले कुछ समय से रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव दिखा है। हालांकि, बीते चार साल में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब चार गुना किया है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।