Get App

Trading Idea: सीजफायर की खबर कितना सुधारेगी सेंटिमेंट, जानें अब क्या होगा अगला बड़ा थीम जहां बनेगा पैसा

Trading Idea: बैंक निफ्टी सबसे अहम सपोर्ट 54,400-54,600 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,500-54,600 पर है । स्टॉपलॉस 54,350 पर है। अगर 54,350 ब्रेक हो, सभी लॉन्ग पोजिशन से पूरी तरह निकल जाएं। पहला रजिस्टेंस 54,900-55,000 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 9:49 AM
Trading Idea: सीजफायर की खबर कितना सुधारेगी सेंटिमेंट, जानें अब क्या होगा अगला बड़ा थीम जहां बनेगा पैसा
बाजार में इस समय एक शांत बुल मार्केट चल रही है। निफ्टी आपको सही संकेत नहीं दे रहा है। मिडकैप इंडेक्स रोज नया शिखर बना रहा है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का वैसे कोई लॉजिक नहीं है। बुधवार के मुकाबले सभी संकेत बढ़िया ही हैं। कच्चा तेल $93 पर है, डॉलर इंडेक्स भी 99 के नीचे है और खबर है कि US-ईरान में 60 दिन का समझौता हुआ है। हां ये जरूर है कि कल छुट्ठी वाले दिन गिफ्ट निफ्टी करीब 300 प्वाइंट नीचे था। हमने एक दिन की ग्लोबल कमजोरी में हिस्सा नहीं लिया था लेकिन जो भी हो, शायद हम इतना नीचे आज ना खुलें। काफी कुछ डॉलर-रुपये की शुरुआत पर भी निर्भर करेगा। बैंक निफ्टी में दो दिनों में 400-500 प्वाइंट की छोटी गिरावट हुई है। उसके पहले बैंक निफ्टी में दो दिन में बड़ी रैली हुई थी। बाजार में अभी भी ब्रेकआउट फेल नहीं हुआ है। लेकिन कन्फर्मेशन के लिए 24,050 के ऊपर बंद होना चाहिए। और अगर 23,800 के नीचे बंद हुए तो फिर रेंज में फसने का रिस्क रहेगा।

बाजार: कैसा है टेक्स्चर?

बाजार में इस समय एक शांत बुल मार्केट चल रही है। निफ्टी आपको सही संकेत नहीं दे रहा है। मिडकैप इंडेक्स रोज नया शिखर बना रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी सिर्फ इसलिए नहीं चल पा रहा है क्योंकि कच्चे तेल का असर है। ऊपरी स्तरों पर FIIs लार्ज कैप्स में बेचने आ जाते हैं, लेकिन ऐसी दिक्कत मिड या स्मॉल कैप्स में नहीं है। लेकिन मिड या स्मॉल कैप्स में थीम की पहचान करना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें