HUDCO शेयर स्मॉलकैप से अपग्रेड होकर बनने वाला है मिडकैप, एक साल में 456% का दिया रिटर्न

HUDCO Stock Price: 5 जुलाई को हुडको शेयर सुबह बीएसई पर मामूली गिरावट के साथ 323.95 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक चढ़कर 52 सप्ताह के नए हाई 339.50 रुपये तक गया। पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 2,116.69 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 1,701.43 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Jul 05, 2024 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
जनवरी-मार्च 2024 में HUDCO का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.54 प्रतिशत बढ़कर 700.16 करोड़ रुपये हो गया।

HUDCO Share Price: सरकारी कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयर को हाल ही में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने अपग्रेड करके "मिडकैप" स्टॉक के रूप में क्लासिफाई किया है। पहले यह "स्मॉलकैप" था। शेयर के क्लासिफकेशन में यह बदलाव अगस्त से प्रभावी होगा। AMFI ने मिडकैप कैटेगराइजेशन थ्रेसहोल्ड को रिवाइज करके 27,600 करोड़ रुपये कर दिया है।

बता दें कि किसी स्टॉक के ​रीकैटेगराइजेशन से जरूरी नहीं कि उसमें निवेश या निकासी हो। यह फंड मैनेजर और उसके संबंधित पोर्टफोलियो पर निर्भर करता है। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने अपने नोट में लिखा, 'जब स्टॉक निचले कैटेगराइजेशन से हायर कैटेगराइजेशन की ओर बढ़ता है, तो यह उनकी विजिबिलिटी बढ़ाता है। फंड मैनेजर आमतौर पर ऐसे स्टॉक का आगे चलकर विश्लेषण करते हैं और स्कीम मैनडेट का पालन करते हुए उन्हें अपने र्क के अनुसार एड करते हैं।'

5 जुलाई को HUDCO शेयर की चाल


हुडको के शेयर में 5 जुलाई को बढ़त है। शेयर सुबह बीएसई पर मामूली गिरावट के साथ 323.95 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक चढ़कर 339.50 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328.20 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 65700 करोड़ रुपये है।

Kalyan Jewellers Q1 Results: अप्रैल-जून में रेवेन्यू 27% बढ़ा, शेयर में गिरावट

एक साल में 456% मजबूत हुई कीमत

पिछले एक साल में शेयर की कीमत 456 प्रतिशत चढ़ी है। वहीं 6 महीने में इसने 157 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देखी है। पिछले 4 वर्षों में शेयर 857 प्रतिशत मजबूत हुआ है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में सरकार के पास 75 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जनवरी-मार्च 2024 में हुडको का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.54 प्रतिशत बढ़कर 700.16 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 639.14 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,194.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,862.41 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 2,116.69 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 1,701.43 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 में कुल आय बढ़कर 7,948.10 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो सालभर पहले 7,086.18 करोड़ रुपये थी।

Raymond स्टॉक बना रॉकेट, शुरुआती कारोबार में 18% तक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।