Get App

HUDCO ने राजस्थान सरकार के साथ किया समझौता, एक साल में दे चुका है 400% का शानदार रिटर्न

HUDCO ने राजस्थान सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 62,719 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 353.95 रुपये और 52-वीक लो 60.80 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 6:25 PM
HUDCO ने राजस्थान सरकार के साथ किया समझौता, एक साल में दे चुका है 400% का शानदार रिटर्न
HUDCO के शेयरों में आज 24 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

पब्लिक सेक्टर की कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के शेयरों में आज 24 जुलाई को 5 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर दो फीसदी की बढ़त के साथ 313.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने राजस्थान सरकार के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई।

आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 62,719 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 353.95 रुपये और 52-वीक लो 60.80 रुपये है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 400 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

HUDCO का MoU बयान

HUDCO ने 24 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने राजस्थान सरकार के साथ राज्य में हाउसिंग और अर्बन इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक MoU पर साइन किया है। कंपनी ने कहा कि यह MoU राज्य में हाउसिंग और अर्बन इन्फ्रॉस्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए अगले 5 सालों में 1,00,000 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक इन-प्रिंसिपल अरेंजमेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें