हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयर आज धराशायी हो गए हैं। इंट्रा-डे में यह करीब 11 फीसदी टूट गया। इसके शेयरों में यह गिरावट सरकार के एक प्रस्ताव के चलते है। सरकार ने ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए हुडको की 7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के जरिए राष्ट्रपति ने हुडको के शेयरों को बेचने की मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी हुडको के शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर 10.97 फीसदी टूटकर 80.06 रुपये पर आ गए। दिन के आखिरी में बीएसई पर आज यह 10.65 फीसदी की गिरावट के साथ 80.34 रुपये (HUDCO Share Price) पर बंद हुआ है।
