Metal Stocks Share Price: बाजार की गिरावट में भी मेटल शेयर चमके, जानें क्या है इस तेजी की वजह

Huge Buying in Metal Stock: मेटल शेयरों में आज तेजी आई है। मेटल इंडेक्स आधा फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। टाटा स्टील, SAIL और हिंदुस्तान कॉपर जैसे मेटल शेयर 1-2 फीसदी की की तेजी दिखा रहे है

अपडेटेड May 20, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
मेटल शेयरों में आज तेजी आई है। मेटल इंडेक्स आधा फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

Metal Stocks Share Price: मेटल शेयरों में आज तेजी आई है। मेटल इंडेक्स आधा फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। टाटा स्टील, SAIL और हिंदुस्तान कॉपर जैसे मेटल शेयर 1-2 फीसदी की की तेजी दिखा रहे है। उलटे फंडामेंटल के बावजूद मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। ये इसलिए चीन के फैक्ट्री आउटपुट, रिटेल बिक्री, फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट के आंकड़े कमजोर आए है उसके बाद हमने चीन के लेंडिंग रेट में कटौती करते देखा जो लिक्विडेशन के तौर पर काफी सपोर्टिव है।

बता दें कि चीन ने आज सुबह लेंडिंग रेट में 0.10% कटौती की है। 7 महीने में पहली बार बेंचमार्क लेंडिंग रेट में कटौती की है। 1 साल का लोन प्राइम रेट 3.1% से घटाकर 3% किया । 5 साल की लोन रेट 3.6% से घटाकर 3.5% की है। चीन में डिमांड अब भी कमजोर रही है। चीन के इकोनॉमिक आंकड़े भी कमजोर है। अप्रैल में नए लोन पिछले साल के मुकाबले 61% कम हुआ।

चीन के रेट का फायदा हमने चाइना में तो आता देखा ही है । साथ ही इसका असर मेटल्स पर भी पड़ा है। यहीं वजह है कि मेटल शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है।। हालांकि मेटल्स में ये तेजी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और रीजनल कमोडिटीज में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। हालांकि कुछ चुनिंदा मेटल शेयर आज बेहतर परफॉर्मेंस करते आए है।


कॉपर, एल्यीमिनियम, जिंक में दबाव

हालांकि एशिया में कॉपर, एल्यीमिनियम, जिंक के दाम 2% फिसले है। चीन में उत्पादन 45 मिलियन टन हुआ है। विदेश में चीन के उत्पादन में तेज उछाल आया है। यहीं कारण है कि एल्यीमिनियम में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं US सप्लाई बढ़ने से कॉपर के दामों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

कैसी है मेटल शेयरों की चाल

टाटा स्टील का शेयर 1.40 बजे के आसपास एनएसई पर 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 159.50 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। 1 हफ्ते में शेयर ने 6.73 फीसदी की तेजी दिखाई है जबकि 1 महीने में 16.27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं SAIL का शेयर 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 124.11 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। 1 हफ्ते में शेयर ने 6.99 फीसदी की तेजी दिखाई है जबकि 1 महीने में 8.96 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Top Bullish Stocks Today: एक्सपर्ट्स ने इन शेयरों में जताया डबल भरोसा, दांव लगा करें कमाई

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।