बाजार पर आज के लिए राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में निवेशक और ट्रेडर्स के अलग-अलग नजरिये से दांव लगाना होगा। निवेशक मौजूदा गिरावट का इस्तेमाल क्वालिटी शेयर खरीदने में कर सकते हैं। जबकि ट्रेडर को तभी ट्रेड करना चाहिए जब दोनों तरफ की ट्रेड ले सकते हों। आज भी निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निफ्टी में अब 19,550-19,600 अहम सपोर्ट जोन नजर आ रहा है। ये जल्दी नहीं टूटना चाहिए। ट्रेडर्स को समझदारी के साथ 19,550-19,800 रेंज में ट्रेड करना चाहिए। इसे 19,600 के पास खरीद सकते हैं। इसे 19,800 के पास बेच सकते हैं लेकिन इसमें सख्त स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। वहीं
चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना अच्छी रणनीति होगी।
निफ्टी पर अनुज ने कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 19,601 (कल के निचले स्तर) पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 19,540 (50 DEMA) पर दिखाई दे रहा है। 19,600-19,650 जोन में खरीदारी करें और SL 19,540 के स्तर पर लगाएं। इसमें पहला रजिस्टेंस 19,734 (कल का शिखर) स्तर पर दिखाई दे रहा है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 19,766 (गिरता हुआ 20 DEMA) पर है।
यदि ये 19,725-19,775 के जोन जाता है तो वहां बिकवाली करनी चाहिए और SL 19,800 पर लगाना चाहिए। हर 40-50 अंकों के स्विंग में मुनाफावसूली करते रहना अच्छी रणनीति होगी। बड़ा स्विंग या तो 19,550 के नीचे आएगा या 19,800 के ऊपर आएगा।
बैंक निफ्टी पर अनुज ने कहा कि इसमें पहला सपोर्ट जोन 44,300-44,400 (100 DEMA और कल के निचले स्तर) पर है। इसमें बड़ा सपोर्ट जोन 44,000-44,200 (चार्ट पर आधारित) है। इंडेक्स में खरीदारी जोन 44,550-44,650 के बीच होगा और SL 44,400 पर लगाना चाहिए। इसमें पहला रजिस्टेंस 44,827 (50 DEMA) पर है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 45,050 (20 DEMA) पर दिखाई दे रहा है।
बैंक निफ्टी का बिकवाली जोन 44,850-44,950 के स्तर पर होगा। इस जोन में बिकवाली करने पर SL 45,050 पर लगाना चाहिए। आज फिन निफ्टी की एक्सपायरी है। जबकि बैंक निफ्टी की एक्सपायरी गुरुवार को होगी। कल कोई एक्सपायरी नहीं है। जबकि गुरुवार को बैंक निफ्टी की मंथली एक्सपायरी भी है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)