अब निफ्टी में बाउंस बैक की उम्मीद, आज बाजार में मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : निफ्टी का वर्तमान चार्ट पैटर्न स्विंग लो पर दोजी-प्रकार के कैंडल पैटर्न के गठन का संकेत देता है। आम तौर पर, ऐसे दोजी फॉर्मेशन किसी बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से फिर उछाल आने के संकेत होते हैं। ऐसे में बाजार में हमें नीचे से बाउंसबैक की उम्मीद दिख रही है। इसके अलावा वर्तमान में निफ्टी 19580 के आसपास 20-वीक ईएमए के सपोर्ट के करीब दिख रहा है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 7:02 AM
Trade setup: वर्तमान में निफ्टी 19580 के आसपास 20-वीक ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के सपोर्ट के करीब दिख रहा है। शेट्टी का कहना है कि यह मूविंग एवरेज ने पिछले 3-4 महीनों से निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट बना रहा है। ऐसे में नियर टर्म में फिर से उछाल की संभावना है

Trade setup : पिछले चार सत्रों में लगातार बिकवाली के बाद 25 सितंबर को दोजी कैंडलस्टिक पैटर्न का बनना इस बात का संकेत है कि बाजार अब बाउंस-बैक कर सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस बाउंसबैक में निफ्टी 19800 की तरफ जाता दिख सकता है। अगर ये तेजी टिकाऊ सबित होती है तो फिर इसमें 20,000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, अब निफ्टी के लिए 19600-19500 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो भारी उठापटक के बीच सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 14.5 अंक बढ़कर 66024 पर और निफ्टी 0.2 अंक बढ़कर 19674.5 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.66 फीसदी और 0.04 फीसदी बढ़े थे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का वर्तमान चार्ट पैटर्न स्विंग लो पर दोजी-प्रकार के कैंडल पैटर्न के गठन का संकेत देता है। आम तौर पर, ऐसे दोजी फॉर्मेशन किसी बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर से फिर उछाल आने के संकेत होते हैं। ऐसे में बाजार में हमें नीचे से बाउंसबैक की उम्मीद दिख रही है।

इसके अलावा वर्तमान में निफ्टी 19580 के आसपास 20-वीक ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के सपोर्ट के करीब दिख रहा है। शेट्टी का कहना है कि यह मूविंग एवरेज ने पिछले 3-4 महीनों से निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट बना रहा है। ऐसे में नियर टर्म में फिर से उछाल की संभावना है। निफ्टी के लिए 19850 के स्तर के आसपास रजिस्टेंस और 19600-19550 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19714 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19681 और 19628 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19820 फिर 19853 और 19906 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44497 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44370 और 44165 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44906 फिर 45032 और 45237 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 19800 की स्ट्राइक पर 1.1 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.97 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

19000 की स्ट्राइक पर 90.2 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.01 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Market news : NSE की F&O ट्रेडिंग की अवधि बढ़ाने की तैयारी, SEBI से मंजूरी मिलने का इंतजार

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Britannia Industries, Max Financial Services, Hindustan Unilever, HDFC Bank और UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

64 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 64 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें  Dalmia Bharat, Punjab National Bank, Godrej Properties, Balrampur Chini Mills, और Persistent Systems के नाम शामिल हैं।

29 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 29 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Delta Corp, Canara Bank, Hero MotoCorp, Granules India और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।

42 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Bosch, India Cements, REC, Tata Motors और TCS के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Tata Chemicals, IRCTC, Cummins India, Ashok Leyland और HDFC AMC के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

25 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2333.03 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1579.28 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

26 सितंबर को NSE पर 5 स्टॉक बलरामपुर चीनी मिल्स, केनरा बैंक, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।